न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 31 हजार पदों पर जल्द भर्ती, नवंबर में शुरू होगी रीट की प्रक्रिया

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का इंतजार कर रहे प्रदेश के 10 लाख से अधिक युवाओं के लिए खुशखबरी दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 1:11:28

राजस्थान : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, 31 हजार पदों पर जल्द भर्ती, नवंबर में शुरू होगी रीट की प्रक्रिया

राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2020-21 में कई नौकरियों की घोषणा की गई थी जिसमें 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती भी शामिल हैं। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का इंतजार कर रहे प्रदेश के 10 लाख से अधिक युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्गों को रीट की पात्रता प्राप्त करने के लिए अंकों में छूट देने की योजना है।

इसके लिए नियमों में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। संशोधन इसी महीने पूरा हो जाएगा। संशोधन का काम पूरा होते ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को हम रीट की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देंगे। संभवता नवंबर में रीट का विज्ञापन जारी हो जाएगा। पेपर बनाने और आवेदन लेने में करीब तीन माह का समय लगता है। इसको देखते हुए मेरा मानना है कि फरवरी में कभी भी रीट की परीक्षा हो सकती है।

फरवरी में परीक्षा के पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है कि अभी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास केवल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र लेने के अलावा अभी कोई अधिक काम नहीं है। कोरोना के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षाएं भी मार्च में ना होकर अप्रैल में होने की संभावना है। इसलिए नवंबर से फरवरी के बीच बोर्ड रीट का आयोजन आसानी से कर सकता है।

भर्ती के लिए अलग से नहीं होगी परीक्षा, केवल वेटेज में बदलाव

रीट परीक्षा के परिणाम के बाद शिक्षा विभाग 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। सीएम गहलोत ने पिछले दिनों 31000 पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी थी। शिक्षक भर्ती के पैटर्न में इस बार बदलाव होना है। डोटासरा का कहना है कि भर्ती के लिए अलग से परीक्षा नहीं होगी। केवल वेटेज में बदलाव होगा। भर्ती की मेरिट के लिए रीट-आरटेट का वेटेज बढ़ाया जा सकता है। इसको लेकर जल्दी ही निर्णय ले लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत