न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : अभी तक तय नहीं हुआ 5वीं और 8वीं परीक्षा का पैटर्न, 30 लाख स्टूडेंट्स असमंजस में

5वीं और 8वीं कक्षा के करीब 30 लाख विद्यार्थी और उनके अभिभावक असमंजस में हैं कि परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 1:46:53

बीकानेर : अभी तक तय नहीं हुआ 5वीं और 8वीं परीक्षा का पैटर्न, 30 लाख स्टूडेंट्स असमंजस में

5वीं और 8वीं कक्षा के करीब 30 लाख विद्यार्थी और उनके अभिभावक असमंजस में हैं कि परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी या नहीं। दरअसल, पांचवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होती रही है। परीक्षा के लिए पिछले महीने जयपुर में मीटिंग भी हुई लेकिन निर्णय नहीं हो पाया। हर साल जनवरी में इन दोनों कक्षाओं की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इस बार अभी तक आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। ना ही पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं।

पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों की फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। हालांकि शिक्षा मंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि कक्षा तीसरी से 12वीं तक सभी बच्चों को परीक्षा देनी होगी। बस यह तय नहीं है कि परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी या नहीं। अगर पांचवीं, आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होती तो अब तक फार्म भी भरवाने चाहिए थे। शिक्षा विभाग ने आठ दिसम्बर को जारी आदेश में आठवीं बोर्ड परीक्षा लेने की जानकारी दी थी लेकिन इस प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।

बोर्ड नहीं हुआ तो अपने स्कूल में ही परीक्षा

दरअसल बोर्ड पैटर्न पर होने वाली परीक्षा में स्टूडेंट्स को दूसरे स्कूल में जाना पड़ता है। कॉपी की जांच भी एक जगह ही होती है। स्कूल परीक्षा में बच्चों को अपने ही स्कूल में परीक्षा देनी होगी। कॉपी भी स्कूल टीचर्स ही चेक करते हैं। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा जरूर होगी, लेकिन परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा, यह सरकार तय करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती