न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : नौकर ने ही लगाई दुकान में सेंध, रात को ताला खोल पार किया हजारों का माल, CCTV से नहीं बच पाया

जोधपुर में नौकर ही दुकान का ताला खोल सामान पार करता रहा। पाल रोड स्थित नरपत नगर में आई एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की दुकान में हजारों का माल पार होता रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 7:09:41

जोधपुर : नौकर ने ही लगाई दुकान में सेंध, रात को ताला खोल पार किया हजारों का माल, CCTV से नहीं बच पाया

आपने देखा ही होगा कि सबसे ज्यादा आहत आपको आपके परिचित ही करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जोधपुर में जहां नौकर ही दुकान का ताला खोल सामान पार करता रहा। पाल रोड स्थित नरपत नगर में आई एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की दुकान में हजारों का माल पार होता रहा। दुकान मालिक ने अपने पुराने नौकर पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। आरोप है कि उसने नकली चाबी से ताले खोलने के बाद वारदातों को अंजाम दिया है। दुकान से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया है। दुकानदार की रिपोर्ट पर अब देवनगर पुलिस ने जांच आरंभ की है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि इस बारे में नरपत नगर मकान नंबर 18 में रहने वाले विनोद कुमार जैन ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान नरपत नगर 93 में एएम इलेक्ट्रॉनिक के नाम से है। उसकी दुकान में वर्ष 2019 मार्च से लेकर नवंबर तक पाली के जैतारण निवासी बुधाराम कार्य करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी।

अभी हाल ही में दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान कम होने का संदेह हुआ। तब दुकान मालिक विनोद कुमार ने अपनी दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरों से पता लगाने का प्रयास किया। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक की रिकॉर्डिंग जांची। मगर उसमें कोई चोरी करता नजर नहीं आया। दुकान के नए नौकरों पर भी नजर रखी गई। मगर कोई चोरी करता नहीं दिखा।

फिर सीसीटीवी कैमरों को चालू ही रखा गया। तब पता लगा कि रात दस बजे के बाद पुराना नौकर बुधाराम आता है और नकली चाबी से दुकान के पीछे से प्रवेश करता है। वह अपने साथ दो मोबाइल लेकर आता है और एक से टार्च करता है और दूसरे मोबाइल से इलेक्ट्रॉनिक सामान की लिस्ट चेक करता है। बाद में सामान को कार्टन में भरकर बोरे में डाल कर ले जाता है। पीड़ित की रिपोर्ट पर अब देवनगर पुलिस ने तफ्तीश आरंभ की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत