न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : फास्टैग यूज करने वालों के लिए खुशखबरी, मशीन ने रीड नहीं किया तो टोल होगा फ्री

प्रदेशभर में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया हैं और फास्टैग ना होने पर दोगुना टोल का नियम लागू किया गया हैं। लेकिन अब इसको लेकर कई मामले सामने आए हैं जहां टोल पर फास्टैग मशीन ना चलने पर दोगुना टोल वसूला जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 10:38:45

जयपुर : फास्टैग यूज करने वालों के लिए खुशखबरी, मशीन ने रीड नहीं किया तो टोल होगा फ्री

प्रदेशभर में फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया हैं और फास्टैग ना होने पर दोगुना टोल का नियम लागू किया गया हैं। लेकिन अब इसको लेकर कई मामले सामने आए हैं जहां टोल पर फास्टैग मशीन ना चलने पर दोगुना टोल वसूला जा रहा है। ऐसे में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टोल कंपनियों पर सख्ती की है। मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, अगर टोल नाके पर लगी मशीन आपके कार के फास्टैग खाते में पर्याप्त राशि होने के बाद भी रीड नहीं कर पाती है तो आपसे कंपनी टोल की वसूली नहीं कर सकती है। यानी आप बिना टोल दिए ही उस नाके से जा सकेंगे।

आदेश में साफ कहा गया है कि ऐसी स्थिति में अगर टोल वसूलने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने वाहन मालिक से कोई जबरदस्ती की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन मालिक इस मामले में टोल मैनेजर को शिकायत कर सकता है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो एनएचएआई अफसरों को शिकायत की जा सकेगी। एनएचएआई के जीएम एमके जैन का कहना है कि फास्टैग में बैलेंस है और टोल पर मशीन रीड नहीं कर रही है तो ऐसी स्थिति में बैलेंस चेक करने के बाद वाहन मालिक से वसूली नहीं की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि टोल पर कई बार फास्टैग रीड करने वाली मशीन खराब हो जाती है, इससे फास्टैग में राशि होने के बाद भी कटौती नहीं होती। कटौती नहीं होने से बैरियर नहीं खुलता, लेकिन टोल कर्मचारी वाहन मालिक के फास्टैग को खराब बता कर डबल टोल वसूल लेते हैं। वाहन मालिकों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में 89 टोल प्लाजा से हर दिन करीब साढ़े 6 लाख वाहन निकलते हैं। इनमें से हर दिन करीब 2 से 3 टोल पर फास्टैग को रीड करने वाली मशीन खराब रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'भरोसा टूट गया...' आखिर सरकार की किस कार्रवाई से नाराज हुए सोनम वांगचुक?
'भरोसा टूट गया...' आखिर सरकार की किस कार्रवाई से नाराज हुए सोनम वांगचुक?
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में होगी भव्य एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में होगी भव्य एंट्री
रांची छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता को तैयार हुए प्रदर्शनकारी, स्टेट गेस्ट हाउस में हो सकती है अहम बैठक
रांची छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता को तैयार हुए प्रदर्शनकारी, स्टेट गेस्ट हाउस में हो सकती है अहम बैठक
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी