Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : बंधक बना डेढ़ माह तक युवती से दुष्कर्म करता रहा आरोपी, भागकर घरवालों को सुनाई आपबीती

जोधपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई जिसमें एक युवक 20 साल की युवती को डेढ़ माह तक बंधक बना उससे दुष्कर्म करता रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 7:10:06

जोधपुर : बंधक बना डेढ़ माह तक युवती से दुष्कर्म करता रहा आरोपी, भागकर घरवालों को सुनाई आपबीती

जोधपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई जिसमें एक युवक 20 साल की युवती को डेढ़ माह तक बंधक बना उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती को बदमाश युवक साजिश पूर्वक अपने साथ भगा उदयपुर ले गया और बंधक बनाकर डराने धमकाने के साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर इस युवती को प्रतापनगर में एक स्थान पर रखा और वहां भी दुष्कर्म करता रहा। इस बीच तीन दिन पहले बदमाश जोधपुर से बाहर गया तो वह उसके घर से भाग निकली और घरवालों तक पहुंची। अब परिजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने युवक को नामजद कर तलाश शुरू की है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला भोमा उर्फ विनोद नाम का शख्स उसे 14 दिसंबर को गाड़ी पर साजिशपूर्ण तरीके से बैठाकर ले गया। जहां से वह अपने परिचित के घर लेकर गया और उसे डराने धमकाने के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उदयपुर लेकर गया जहां पर 15-20 दिन तक अपने साथ रखा और वहां एक कमरे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवक उसे उदयपुर से जोधपुर लेकर आया और प्रतापनगर स्थित एक कॉलेानी में किराए के मकान में लाकर रख दिया। इस मकान में भी वह दुष्कर्म करता रहा। तीन दिन पहले भोमा उर्फ विनोद किसी काम से जोधपुर से बाहर गया तो वह घर से भाग निकली। वह मंडोर में अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। इस पर युवती मंगलवार को कल परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका