शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर देहशोषण का आरोप लगाते हुए बासनी थाने मेें रिपोर्ट दी है। सहकर्मी उसे शादी का झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आज उसका मेडिकल करवा अनुसंधान आरंभ किया है।
बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 23 साल की एक युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक युवक उसके साथ कंपनी में काम करता है। दोनों नजदीकियां थी। जिसका फायदा उठाकर उसने शादी का झांसा दिया और फिर दुराचार करता रहा। पिछले सात आठ माह से वह ऐसा कर रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।














