न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : एक बार फिर चोरों का निशाना बना सूना मकान, 65 लाख रुपए की हुई चोरी

घर का परिवार नाथद्वारा गया हुआ था। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर वे जोधपुर पहुंचे और देर रात खांडा फलसा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 12:52:06

जोधपुर : एक बार फिर चोरों का निशाना बना सूना मकान, 65 लाख रुपए की हुई चोरी

वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है। घर का परिवार नाथद्वारा गया हुआ था। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर वे जोधपुर पहुंचे और देर रात खांडा फलसा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। चोरी के बाद बैग में सोना-चांदी भरकर ले जाते चोर मोहल्ले के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

यह भीतरी शहर की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में तो चोरियां की वारदातें आम हो चुकी हैं। विभिन्न इलाकों में दिन के समय रैकी के बाद चोर रात में पुलिस गश्त को धता बताकर सूने मकानों व दुकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। पुलिस इनमें से अधिकांश मामले नहीं खोल पा रही है और अब भीतरी शहर में हुई इस चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

घर का कोना-कोना छाना

चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने घर का एक-एक कोना छान मारा। यहां तक कि मंदिर में भगवान को चढ़ाए गए सोने के आभूषण तक साफ कर गए। घर के हर कमरे और रसाई तक का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची खांडा फलसा पुलिस ने मौका मुआयना किया। देर रात तक इस बारे में परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

हर अलमारी और बक्से के ताले टूटे मिले

जानकारी के अनुसार चांदपोल के पास जयनारायण व्यास कॉलोनी में अभिषेक पुत्र सतीश व्यास का मकान है। वे परिवार के साथ पिछले दिनों नाथद्वारा गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर के ताले टूटने की जानकारी दी। इस पर वे सोमवार शाम को जोधपुर पहुंचे। घर में देखा तो हर अलमारी और बक्से के ताले टूटे होने के साथ ही पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। तलाशी लेने पर करीब 115 तोले के सोने और 3 किलो चांदी के जेवरात के साथ तीन लाख रुपए की नकदी गायब मिली। सोने की अनुमानित कीमत करीब 59 लाख व चांदी की करीब 2 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो एक कैमरे में चोर जाते दिखाई दिया। सोने-चांदी और नकदी से भरे बैग लेकर वह बेखौफ सड़क से गुजर रहा था। फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सरगर्मी से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
LPG उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को बताया निराधार
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
क्या शेयर बाजार में निवेश करने वाले सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Samsung ने पेश किया iPhone जैसा नया प्राइवेसी फीचर, स्मार्टफोन रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, जानें इसका क्या मतलब है और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
पैरों में भारीपन क्यों होता है? जानें इसके कारण और दर्द-थकान से राहत पाने के आसान उपाय
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
राम नवमी पर शुक्र करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे मजबूत योग
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
‘कुछ लोग खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी समझते हैं...’, संसद में राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
10 दिन लगातार करेले का जूस पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में लगाएं पता
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
जूते के पीछे बनी ये स्ट्राइप्स किस काम आती हैं? ज्यादातर लोग नहीं जानते
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर
Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iPad को देगा टक्कर