न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए अपहरण के सातों आरोपी, बेटी के लव मैरिज करने से थे नाराज

देखा जाता हैं कि कई बार लोग अपनी पसंद से लव मैरिज का फैसला कर लेते हैं जिससे परिजन अक्सर नाराज हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कोटा में जहां बेटी के परिजनों ने कोटा में किराए से रह रहे दंपती का अपहरण कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 12:13:39

कोटा : पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए अपहरण के सातों आरोपी, बेटी के लव मैरिज करने से थे नाराज

देखा जाता हैं कि कई बार लोग अपनी पसंद से लव मैरिज का फैसला कर लेते हैं जिससे परिजन अक्सर नाराज हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कोटा में जहां बेटी के परिजनों ने कोटा में किराए से रह रहे दंपती का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद सातों आरोपी राजस्थान की सीमा क्रॉस होने ही वाले थे कि पुलिस नाकाबंदी में पकड़े गए। एएसपी प्रवीण जैन ने बताया कि 26 नवंबर को सूचना मिली कि करीब 4 माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर पति-पत्नी किराए से देवनगरी रायपुरा में रह रहे थे। गाड़ी में आए 7 व्यक्ति उनका अपहरण कर फरार हो गए। थानाधिकारी प्रमेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में टीम बनाई। मौके पर पता लगा कि गोविन्दपुरा निवासी प्रवीण पुत्र देवीलाल धाकड़ ने 4 महीने पहले नीतू पुत्री गुमानशकंर से कोर्ट मैरिज की थी। 26 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे रिश्तेदार जितेन्द्र और बद्रीलाल दोनों ही प्रवीण के कमरे के बाहर दाल-बाटी बना रहे थे।

उसी समय नीतू के पिता गुमानशंकर, मामा तेजराज व रामलाल, राजेन्द्र, नरेन्द्र, प्रवीण व शिवराज सफेद गाड़ी में आए और प्रवीण व उसकी पत्नी नीतू का अपहरण करके ले गए। पुलिस नाकाबन्दी से पता चला कि आरोपी हरनावदा से छीपाबड़ाैद आ रहे हैं। गुंदलाई गांव के पास छीपाबड़ाैद थाना की टीम द्वारा नाकाबन्दी की। इसी दौरान गाड़ी आरजे 06 यू 0357 आती हुई दिखाई दी, जिसको रोककर प्रवीण को छुड़ाया गया। वहीं, नीतू को बपावर रिश्तेदारी में से लाकर दस्तयाब किया।

गुमानशंकर पुत्र मांगीलाल धाकड़ उम्र 42 साल निवासी गोविन्दपुरा, रामलाल पुत्र किशोर धाकड़ उम्र 42 साल निवासी गोविन्दपुरा, तेजराज पुत्र द्वारकालाल धाकड़ उम्र 42 साल निवासी रतनपुरा, शिवराज पुत्र छोटूलाल धाकड़ उम्र 42 साल निवासी पछाड़, राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद धाकड़ उम्र 38 साल निवासी रतनपुरा, नरेन्द्र कुमार पुत्र चतरू बैरवा उम्र 38 साल निवासी केलखेड़ी और प्रवीण कुमार पुत्र भंवरलाल धाकड़ उम्र 31 साल निवासी गोविन्दपुरा को गिरफ्तार किया है।

सभी छीपाबड़ौद के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पिता गुमानशंकर पर 3, मामा तेजराज पर पहले से 6 केस दर्ज हैं। वहीं, रामलाल पर 3, शिवराज पर दो, राजेन्द्र पर एक मुकदमा दर्ज है। परिजनों पर कुल 15 मुकदमें दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री