न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 4 लाख रुपए से भरा थैला छीन ले गए बाइक सवार दो बदमाश

बीते दिन रविवार को सीकर के मुकुंदगढ़ में मुख्य बाजार में रात को दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 7:02:30

राजस्थान : 4 लाख रुपए से भरा थैला छीन ले गए बाइक सवार दो बदमाश

बीते दिन रविवार को सीकर के मुकुंदगढ़ में मुख्य बाजार में रात को दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा थैला छीनकर ले गए। थैले में करीब चार लाख रुपए थे। वारदात के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसएचओ रामस्वरूप बराला घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने रात को ही नाकाबंदी भी कराई मगर आरोपियों का सुराग नहीं लगा।

जानकारी के मुताबिक किराना व्यापारी रामप्रताप चेजारा रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर चाबी, खाताबही व अन्य कागजात के साथ दुकान के गल्ले के करीब 4 लाख रुपए थैले में लेकर घर जा रहे थे। बाजार में कानोरिया स्कूल के निकट गली में पहुंचने के साथ ही दो बाइक सवार बदमाश पहले से खड़े थे। रामप्रताप के गली में घुसते ही दोनों बदमाशों ने रामप्रताप के हाथ से थैला छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। रामप्रताप ने मदद के लिए आवाज लगाई तो अन्य लोग पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी मौके से भाग छूटे। सूचना पर

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसआई सकेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी भी कराई देर रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा। रामप्रताप ने बताया थैले में करीब चार लाख रुपए थे जो दो-तीन दिन की बिक्री के थे।

दुकान से 100 मीटर दूरी पर खड़े थे बदमाश

लूट की ये वारदात पीड़ित की दुकान से करीब 100 मीटर दूरी पर हुई। उस समय दुकानदार रामप्रताप दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। रामप्रताप के अनुसार वह हमेशा ही रात को करीब नौ बजे ही जाता है। दो बदमाश बाइक लेकर पहले से ही गली के नुक्कड़ पर खड़े थे। वह जैसे ही गली में घुसा, पीछे से बदमाशाें ने झपट्‌टा मारकर उसके हाथ से थैला छीन लिया और बाइक पर बैठकर भाग गए। देर रात पुलिस उपाधीक्षक सतपालसिंह भी मौके पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत