न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कलेक्ट्रेट बैठक से थमी विभागों की खींचतान, पॉजीटिव आने पर घर नहीं बनेंगे कंटेनमेंट जोन

कोरोना को लेकर दिसंबर की शुरुआत से ही नई गाइडलाइन सामने आई थी। लेकिन इसी के साथ ही विभागों में खींचतान शुरू हो गई थी जिसे अब कलेक्ट्रेट बैठक में हुए फैसलों से दूर किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 11:27:18

जयपुर : कलेक्ट्रेट बैठक से थमी विभागों की खींचतान, पॉजीटिव आने पर घर नहीं बनेंगे कंटेनमेंट जोन

कोरोना को लेकर दिसंबर की शुरुआत से ही नई गाइडलाइन सामने आई थी। लेकिन इसी के साथ ही विभागों में खींचतान शुरू हो गई थी जिसे अब कलेक्ट्रेट बैठक में हुए फैसलों से दूर किया गया। जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने पुलिस, चिकित्सा, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर इस विवाद पर विराम लगाने का प्रयास किया। उन्होंने साफ कर दिया कि शहर में कंटेनमेंट जोन के आदेश इंसीडेंट कमांडर जारी करेंगे, जबकि इसकी पालना में पुलिस सहयोग करेगी। उन्होने ये भी स्पष्ट कर दिया कि कंटेनमेंट जोन उसी गली-मोहल्ले या कॉलोनी में बनेगा, जहां एकसाथ 10 से ज्यादा पॉजीटिव केस मिलें। ये भी स्पष्ट किया गया कि एक घर में एक, दो या तीन व्यक्ति पॉजीटिव आते हैं तो कंटेनमेंट जोन नहीं होगा।

कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में आयुक्त ने कहा- समझाइश नहीं सख्ती करो। इंसीडेंट कमांडर जो भी कंटेनमेंट जोन घोषित करेंगे वहां नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों और संस्थाओं के चालान काटे जाएं। संस्थाओं को एक दिन के लिए सील किया जाए। संभागीय आयुक्त ने दो गज दूरी पर स्पष्ट कहा- किसी संस्थान दुकान, रेस्त्रां में दो गज दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है तो उस संस्था को एक दिन के लिए सील कर दो। इसके साथ ही उससे जुर्माना भी वसूलो।

दुर्गापुरा, अजमेर रोड, मुरलीपुरा, गोपालपुरा, आदर्श नगर, विद्याधर नगर क्षेत्र अब नए हॉट-स्पॉट बन रहे हैं। झोटवाड़ा, मानसरोवर, वैशाली नगर, सांगानेर में पहले से ही ज्यादा मामले मिल रहे है। गुरुवार को 590 नए संक्रमित में से 4 की मौत हुई है। कंटेनमेंट जोन को लेकर विभागों की खींचतान अब जाकर थमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती