न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कांस्टेबल परीक्षा से पहले पकड़ में आया बिहार का फर्जी परीक्षार्थी गैंग, मास्टरमाइंड एसआई फरार

पुलिस को परीक्षा से पहले बड़ी कामयाबी मिली हैं और बिहार का फर्जी परीक्षार्थी गैंग का पर्दाफाश हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 11:55:02

राजस्थान : कांस्टेबल परीक्षा से पहले पकड़ में आया बिहार का फर्जी परीक्षार्थी गैंग, मास्टरमाइंड एसआई फरार

प्रदेश में इन दिनों कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही हैं जिसमें करीब 17 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले हैं। परीक्षा में नकल या अन्य परेशानी ना आए इसलिए समुचित व्यवस्था की गई हैं। ऐसे में पुलिस को परीक्षा से पहले बड़ी कामयाबी मिली हैं और बिहार का फर्जी परीक्षार्थी गैंग का पर्दाफाश हुआ हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बिहार से फर्जी अभ्यर्थियाें काे लाकर उनके फर्जी दस्तावेज से भर्ती परीक्षा में बिठाने वाले गिराेह काे पुलिस ने शुक्रवार काे परीक्षा शुरू हाेने से कुछ घंटे पहले ही पकड़ लिया। गिराेह में 9 लाेग बिहार के हैं, जाे भरतपुर व कराैली इलाके के रहने वाले अभ्यर्थियाें की जगह परीक्षा देने आए थे।

साथ ही राजस्थान के दाे दलालाें काे भी गिरफ्तार किया है जाे अभ्यर्थियाें से चार से पांच लाख रुपए लेते थे और दिल्ली में बैठे मास्टर माइंड से साढ़े तीन लाख रुपए तक साैदा कर लेते थे। दिल्ली के मास्टर माइंड काे पकड़ने के लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है। मास्टर माइंड केन्द्रीय विभाग में सब इंस्पेक्टर बताया जा रहा है।

काेतवाली एसीपी मेघचंद मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आराेपियाें के पास से फर्जी तरीके से तैयार किए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आराेपी जयपुर में फर्जी तरीके से परीक्षा देने के लिए पटना से फ्लाइट से दिल्ली गए। जहां से कार से जयपुर आए। यहां नाहरगढ़ इलाके में आराेपियाें काे पकड़ लिया। गिरफ्तार आराेपी बलराम गुर्जर खेड़ली अलवर का, देवीसिंह गुर्जर भुसावर भरतपुर का, विवेक कुमार, अंकित राज, चंदन कुमार, मिथलेश कुमार, कुंदन कुमार, सुमित कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, अंकित कुमार पासवान व मनीष कुमार दुसार बिहार के रहने वाले हैं।

फाेटो को मॉर्फ कर नकली को असली बनाते; पास नहीं हुए

आराेपियाें ने पूछताछ में बताया कि मनीष कुमार बिहार में पढ़े-लिखे लाेगाें काे दिल्ली लेकर आता था। राजस्थान में बलराम व देवीसिंह भर्ती परीक्षाओं में ऐसे अभ्यर्थियाें की तलाश करते जाे माेटी रकम दे सके। इन अभ्यर्थियाें से माेटी रकम लेकर इनके फर्जी दस्तावेज तैयार करते। इनके चेहरे से मिलते-जुलते फाेटाे बनाते और मनीष से संपर्क कर बिहार के छात्राें के फर्जी दस्तावेजाें के आधार पर उनकाे परीक्षा में बिठा देते।

मामले में दिल्ली का मास्टरमाइंड फरार है। पकड़े गए आराेपियाें ने पूछताछ में बताया कि वे फाेटाे काे माॅर्फ कर फर्जी तरीके से मिलती-जुलती फाेटाे तैयार कर लेते थे ताकि जांच भी हाे ताे पकड़ में नहीं आ सके।

नाहरगढ़ थानाधिकारी मुकेश खराडिया ने बताया कि गिरोह का सरगना बलराम ने पिछले साल एक युवक को रेलवे में ग्रुप-डी में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे लिए थे। उसे ना ताे नौकरी लगाया और ना ही पैसे वापस लौटाए तो पीड़ित युवक ने अलवर के मुण्डावर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी बलराम उक्त मामले में अभी तक वांटेड चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत