न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : दर्दनाक सड़क हादसे में गई पांच बहनों के इकलाैते भाई की जान, उड़े कार के परखच्चे

हादसे में पांच बहनों के इकलाैते भाई पवन स्वामी (30) पुत्र धर्मपाल स्वामी की जान चली गई जो कि लालगढ़ जाटान का ही निवासी था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 8:34:19

श्रीगंगानगर : दर्दनाक सड़क हादसे में गई पांच बहनों के इकलाैते भाई की जान, उड़े कार के परखच्चे

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर लालगढ़ जाटान के पास एक ऐसा भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसने सभी को खौफ में ला दिया। यहां शुक्रवार रात करीब 2 बजे कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच बहनों के इकलाैते भाई पवन स्वामी (30) पुत्र धर्मपाल स्वामी की जान चली गई जो कि लालगढ़ जाटान का ही निवासी था। हादसा इतना भयंकर था कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक काे राउंडअप कर लिया। इस बीच एंबुलेंस भी माैके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर से टाेचन कर 25 मिनट की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार काे वहां से हटाया। बाद में कार का हिस्सा ताेड़कर देखा ताे चालक सीट पर मृत पड़ा था। कार चालक काे तत्काल एंबुलेंस पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टराें से उसे मृत घाेषित कर दिया।

पुलिस ने शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। हादसे के शाेक स्वरूप शनिवार काे लालगढ़ जाटान में दाेपहर तक बाजार बंद रहा। ट्रक में सामान लदा हुआ था। दाेनाें वाहन श्रीगंगानगर से लालगढ़ जाटान की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के चाचा सुभाष स्वामी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मृतक पवन स्वामी 5 बहनाें का इकलाैता भाई व दाे बच्चाें का पिता था। मृतक की दाे बड़ी बहनें दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। वह परिवार में सबसे छाेटा था। हादसे के बाद पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से दाेनाें वाहन सड़क से हटवाए। रात काे हादसे के समय तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर कई किसान माैके पर पहुंचे और पुलिस काे सूचना दी। किसान जब माैके पर पहुंचे ताे कार ट्रक के नीचे घुसी हुई थी। ट्रक बंद था। किसानाें ने जब ट्रक की खिड़की से देखा ताे अंदर चालक रजाई ओढ़े साे रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती