न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : कर्मचारियों की बदसलूकी बनी जानलेवा, 75 साल के बुजुर्ग को मारा धक्का, हुई मौत

सीकर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नगर परिषद दस्ते के कर्मचारियों की बदसलूकी जानलेवा साबित हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 6:48:14

सीकर : कर्मचारियों की बदसलूकी बनी जानलेवा, 75 साल के बुजुर्ग को मारा धक्का, हुई मौत

सीकर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नगर परिषद दस्ते के कर्मचारियों की बदसलूकी जानलेवा साबित हुई। कर्मचारी जयपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे और इस दौरान उन्होंने एक 75 साल के बुजुर्ग को धक्का मार दिया जिस दौरान बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज स्थानीय दुकानदार और लोगों ने मिलकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। जयपुर रोड जाम होने से रोडवेज बसें और आसपास के इलाके से आने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्किट हाउस के नजदीक रहने वाले 75 साल के शंकरलाल सैनी की जयपुर रोड रीको इलाके में मोबाइल की दुकान है। वैसे तो दुकान बेटा ही संभालता है, लेकिन जब वह खाना खाने घर जाता है तो शंकरलाल दुकान पर बैठ जाते है। कुछ साइन बोर्ड दुकान के बाहर लगा रखे थे। इस दौरान नगर परिषद का दस्ता रोड साइड के अतिक्रमण हटाने के लिए आया। दस्ते के कर्मचारी जब साइन बोर्ड उठाकर ले जाने लगे तो शंकरलाल ने रोकना चाहा। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें धक्का दे दिया और वह गश खाकर गिर पडे़। कुछ ही देर बाद बेटा लौट आया, पिता को दुकान में पड़े देखकर कार में डालकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पुलिस और परिषद के कर्मचारी का दस्ता अतिक्रमण हटा रहा था। दस्ता लौट गया तब किसी दुकानदार को हार्ट अटैक आया। अब दुकानदार और परिजन बुजुर्ग की मौत का आरोप दस्ते पर लगा रहे हैं। मामले में समझाइश के प्रयास चल रहे है, मौके पर सीओ सिटी, एसडीएम और नगर परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद है। हमारा कहना है कि मामले की जांच हो जाएगी, जो भी दस्ते का कोई कर्मचारी दोषी मिलेगा तो कानूनी कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती