न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं 'कृष्ण' हूं लेकिन ऐश्वर्या 'राधा' नहीं : तेज प्रताप यादव

आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े नेता तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 12:45:58

मैं 'कृष्ण' हूं लेकिन ऐश्वर्या 'राधा' नहीं : तेज प्रताप यादव

आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े नेता तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी है। तेज प्रताप ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है। अर्जी में उन्होंने अपने साथ क्रूरता होने और टॉर्चर होने का तर्क दिया है। तलाक की अर्जी में उन्होंने यह भी कहा है कि वह 'कृष्ण' हैं लेकिन उनकी पत्नी राधा नहीं है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि राबड़ी देवी और ऐश्वर्या के परिवारजन रात भर सुलह समझौते की कोशिश की है और फैसला लिया गया कि ऐश्वर्या अपने ससुराल में ही रहेंगी। ऐसा राबड़ी देवी के कहने पर हुआ है।

tej pratap yadav,lalu prasad yadav,divorce,aishwarya rai

वहीं मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तेज प्रताप के इस फैसले के बाद लालू को सदमा लगा है और उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रांची की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप शनिवार अलसुबह ही रांची के लिए रवाना हो गए हैं। वह रिम्स अस्पताल में 11 बजे के करीब पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल तेजप्रताप का ये फैसला लालू परिवार के लिए बड़ा सदमा है। घटना की जानकारी मिलने पर रांची के अस्‍पताल में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गहरे सदमे में चले गए हैं। हालांकि परिवार के अंदर इस नए विवाद ने कैसे जन्म लिया है इसका अभी तक कुछ भी पुख्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी तेज और तेजस्वी के बीच मतभेद खबरें आती रही हैं। अगर हम तेज प्रताप यादव के पिछले 4-5 दिनों के फेसबुक पोस्ट पर नजर डालें तो वह मथुरा में वृंदावन में कई जगहों से फेसबुक लाइव कर वहां की जगहों का महत्व समझा रहे हैं। तेज प्रताप हमेशा धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं और अक्सर मथुरा आते-जाते रहते हैं। वह कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं।

tej pratap yadav,lalu prasad yadav,divorce,aishwarya rai

शादी के बात तेज प्रताप यादव ज्यादातर धार्मिक यात्राओं में देखे गए और इस दौरान उनके कई रूप भी सामने आए। इसी बीच तेजस्वी के साथ उनके मतभेद की खबरें आई जिनके मुताबिक तेज का कहना था कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। फिलहाल तो बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार की खबरें राजनीतिक न होकर अब घरेलू झगड़ों के रूप में आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत