न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : मेरठ में मस्जिद का मुआयना करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सिटी मजिस्ट्रेट घायल

हमले में मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह जख्मी हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार दोपहर बाद घटना की पुष्टि की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 5:59:46

उत्तर प्रदेश : मेरठ में मस्जिद का मुआयना करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सिटी मजिस्ट्रेट घायल

मेरठ में कोरोना की रोकथाम के लिए तैयार गाइडलाइंस के मुताबिक हॉट-स्पॉट करार दिये जली कोठी इलाके की दरी वाली मस्जिद में तबलीगी जमात से आए तीन जमातियों में कोरोना वायरस मिलने के बाद इलाके का मौका मुआयना कर उसे सील करने पहुंची पुलिस पर शनिवार सुबह पथराव किया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम इलाके को सील करने पहुंची थी। उसी वक्त भीड़ ने टीमों पर हमला कर दिया। हमले में मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह जख्मी हो गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार दोपहर बाद घटना की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे करने पहुंची थी वो भी जान बचाकर भाग खड़ी हुई। बाद में मौके पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई, लेकिन पथराव करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद थे उन्होंने दोबारा भी पथराव कर दिया और फिर पुलिस को फिर पीछे हटना पड़ा। भीड़ द्वारा पथराव की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने कहा, इस मामले में चार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून यानी रासुका लगाया गया है। इनमें चार तबलीगी जमात से जुड़े हैं। जबकि चौथा आरोपी इलाके की ही एक मस्जिद से जुड़ा है। इन चारों को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों के हवाले करके, उन्हें क्वारंटाइन भी करा दिया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पान वाली गली में 4 कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इन 4 में 3 कोरोना पॉजिटिव तबलीगी जमाती हैं। यह सभी दरी वाली मसजिद से पकड़े गये। इसी के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को इलाके को हॉट-स्पॉट करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका