न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

87 साल बाद फिर टाटा ग्रुप के हाथों में हो सकती है एअर इंडिया की बागडोर!

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि टाटा ग्रुप एअर इंडिया के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) फाइल कर सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 12:38:57

87 साल बाद फिर टाटा ग्रुप के हाथों में हो सकती है एअर इंडिया की बागडोर!

सरकारी विमान कंपनी एअर इंडिया (Air India) के लिए आज एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट फाइल कर सकती है। एअर इंडिया के लिए रुचि पत्र जमा करने की डेडलाइन सोमवार शाम 5 बजे तक ही है। खबर है कि टाटा ग्रुप एअर इंडिया के लिए बोली लगा सकती है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि टाटा ग्रुप एअर इंडिया के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) फाइल कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी ने भी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

बता दें कि टाटा ग्रुप ने ही 1932 में इस एयरलाइंस की स्थापना की थी और 67 साल पहले 1953 में इससे एग्जिट हुआ था। सूत्रों के अनुसार टाटा ग्रुप एअर एशिया को व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है जिसमें टाटा संस का बड़ा हिस्सा होगा। हाल ही में टाटा संस ने एयरएशिया में अपनी हिस्सेदारी को 51% से बढ़ा लिया है।

अभी की बात करें तो टाटा संस सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर विस्तारा एयरलाइंस का परिचालन करता है। एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है और सरकार ने अभी तक समय सीमा नहीं बढ़ाई है। हालांकि सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने वालों के लिए इन्टीमेशन तारीख को बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया है, जो पहले 29 दिसंबर तक थी।

टाटा ग्रुप के अलावा एअर इंडिया के ही 200 कर्मचारियों का एक समूह भी सरकार के सामने ऑफ इंटरेस्ट जमा कर सकता है। कर्मचारियों के इस समूह का दावा है कि फाइनेंशियल इन्वेस्टर्स उनके साथ हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि स्पाइसजेट (SpiceJet) के मालिक अजय सिंह भी एअर इंडिया में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नहीं बिकी तो बंद करनी पड़ सकती है एअर इंडिया

बता दें कि जब सरकार ने 2018 में एयर इंडिया के लिए बोली लगवाई थी, उस दौरान कोई भी खरीददार आगे नहीं आया। एविएशन मिनिस्टर हरदीप​ सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने पिछले साल ही कहा था कि अगर एअर इंडिया निजीकरण (Air India Privatisation) नहीं हुआ तो इसे बंद करना पड़ सकता है। रविवार को उन्होंने कहा कि एअर इंडिया का विनिवेश एक गोपनीय प्रक्रिया है। संबंधित विभाग यानी दीपम उचित समय पर जानकारी देगा।

एअर इंडिया पर 90,000 करोड़ रुपये का कर्ज

बता दें कि वर्तमान में टाटा संस (Tata Sons) की विमान कंपनी विस्तारा है, जिसे वह सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के साथ मिलकर चलाती है। अब यह किफायती विमान कंपनी AirAsia के जरिए एअर इंडिया (Air India) में रुचि दिखा रही है। सिंगापुर एयरलाइंस इस सरकारी विमान कंपनी में निवेश करने की इच्छुक नहीं थी। एअर इंडिया पर करीब 90,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

एअर इंडिया की बिक्री की शर्तों में बदलाव

सरकार ने एअर इंडिया की बिक्री की शर्तों में इस बार बदलाव किया है। इसके तहत एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) में 100% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है। पहले यह 76% था। इसके अलावा कंपनी AI-STAS में भी 50% की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। अब इस कंपनी के संभावित खरीदार को एंटरप्राइजे वैल्यू के आधार पर बोली लगानी होगी। इसका मतलब है कि पहले 23,000 करोड़ रुपये के डेब्ट की प्री-फिक्स्ड वैल्यू पर खरीदने की जरूरत थी, लेकिन अब नई रकम एअर इंडिया की इक्विटी और डेब्ट दोनों के आधार पर तय होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब