न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : बाइक को पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल, मृतक के है 6 माह की मासूम बेटी

ऐसा ही सड़क हादसा भरतपुर-मथुरा रोड स्थित ऑयल डिपो के निकट हुआ जिसमें एक टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 2:50:22

भरतपुर : बाइक को पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल, मृतक के है 6 माह की मासूम बेटी

सड़क हादसे कई लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही सड़क हादसा भरतपुर-मथुरा रोड स्थित ऑयल डिपो के निकट हुआ जिसमें एक टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हैं। रविवार रात्रि करीब 9 बजे अपने ढाबा से गांव तमरोली लौट रहे बाइक सवार युवकों को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तमरोली निवासी 27 वर्षीय अनूप उर्फ भूरा पुत्र ज्ञासीराम एवं उसका साथी 29 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हुए।

अनूप ने उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय दौसा के निकट दम तोड़ दिया। वहीं नरेश सिंह को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे भी उसे जयपुर रैफर कर दिया। तमरोली निवासी रौतान सिंह पुत्र खजान सिंह ने टैंकर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर चचेरे भाई अनूप उर्फ भूरा की मौत कर दिए जाने तथा नरेश सिंह के घायल कर दिए जाने का मामला थाना उद्योग नगर पुलिस में दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अनूप उर्फ भूरा की महज तीन साल पूर्व ही शादी हुई थी, उसके 6 माह की मासूम बेटी भी है। वह मथुरा रोड पर ढाबा चलाता था, रविवार की रात्रि को वह अपने ढाबा से काम करके लौट ही रहा था कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारक उन्हें घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दौसा के निकट दम तोड़ दिया।

घायल के उपचार के लिए कॉल पर नहीं आया सर्जन

भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञानू जघीना का कहना है कि रविवार की रात्रि को गंभीर हालत में नरेश सिंह तमरोली को आरबीएम अस्पताल में पहुंचाया, जहां नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सर्जन को कॅाल पर बुलाने के लिए लिखा, हम लोगों ने सर्जन डॉ। रामवीर सिंह चौधरी को कॅाल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव ही नहीं किया। हम उन्हें उनके घर लेने गए, लेकिन उनसे मुलाकात ही नहीं हो पाई। घर पर चिकित्सक के यहां कोई निकला ही नहीं। उसके बाद रात्रि को एक बजे सर्जन डॉ। राकेश डागुर के लेकर चैकअप कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?