लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में कुछ राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र के बाद दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया। दोनों ही राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। दोनों राज्यों में संक्रमितों की बात करे तो महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 30 हजार से ज्यादा हो गया है वहीं, तमिलनाडु में अब तक 10,585 संक्रमित मामले सामने आ चुके है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु में अभी कोरोना के कुल संक्रमण केस 10585 हैं। यहां 3538 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 74 मरीजों की मौत हो गई है।
तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन 4 में 25 जिलों को विशेष राहत दी है। इनमें से कुछ जिले हैं कोयम्बटूर, सलेम, वेल्लोर, नीलगिरी, कन्याकुमारी, त्रिची, ईरोड, कृष्णानगरी, मदुरई इत्यादि। इन जिलों में लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने के साथ राज्य सरकार ने लोगों को कई तरह की राहत दी है। सरकार ने जिन 25 जिलों को राहत दी है, वहां टैक्सियां चल सकती है, लेकिन टैक्सियों का परिचालन जिले की सीमा के अंदर ही होगा। चेन्नई, कांचीपुरम, विल्लूपुरम जैसे कोरोना प्रभावित जिलों में सरकार ने कोई राहत नहीं है।
Government of Tamil Nadu extends #COVID19 lockdown in the state till 31st May 2020. pic.twitter.com/UGirGHG1uN
— ANI (@ANI) May 17, 2020














