Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : संदिग्ध हालत में हुई चौकीदार की मौत, बीड़ी पीते-पीते ही चली गई जान

पुलिस ने शव का सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पृथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा है। बोखण्डी खुर्द गांव निवासी कजोड़ कीर (55) होटल पर रात को चौकीदारी का काम करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Nov 2020 7:53:49

राजस्थान : संदिग्ध हालत में हुई चौकीदार की मौत, बीड़ी पीते-पीते ही चली गई जान

बरौनी-सोहला गांव के बीच फोरलेन हाईवे पर एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माणाधीन होटल में चौकीदार की संदिग्ध मौत होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पृथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा है। बोखण्डी खुर्द गांव निवासी कजोड़ कीर (55) होटल पर रात को चौकीदारी का काम करता है। अन्य दिनों की तरह शनिवार शाम को भी वह घर से निर्माणाधीन होटल पर चौकीदारी करने गया था। रविवार सुबह जब निर्माण कार्य कराने वाला ठेकेदार व लेबर आई तो कजोड़ अचेत अवस्था में मिला।
इसकी सूचना उसके परिजनों, होटल मालिक व पुलिस को दी। परिजन व बरौनी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को सआदत अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टर ने कजोड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कालू कीर ने बरोनी थाना में घटना की रिपोर्ट दी। पोस्टमार्टम के दौरान प्रारंभिक जानकारी में कजोड़ के हार्ट अटैक आने का संदेह जताया जा रहा है। वह जब अचेतावस्था में मिला तब उसके हाथ में बीड़ी थी तथा उसके शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं थे। निर्माणाधीन होटल में काम करने वालों में उसके रिश्तेदार, गांववासी ही हैं। इनके अनुसार कजोड़ दिन में अपने गांव स्थित घर आ जाता था व रात को निर्माणाधीन होटल में चौकीदारी करता था। मृतक के दो बेटियां हैं। इनमें एक की वह शादी कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका