न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंक को लेकर पाकिस्तान पर बरस सकती हैं सुषमा स्वराज, सार्क बैठक में दिए संकेत

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज यानी शनिवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Sep 2018 2:12:09

आतंक को लेकर पाकिस्तान पर बरस सकती हैं सुषमा स्वराज, सार्क बैठक में दिए संकेत

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज यानी शनिवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करेंगी। उनका संबोधन स्‍थानीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7.15 बजे) होगा। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महाभा का 73वां सत्र चल रहा है। उनके भाषण पर भारत ही नहीं पाकिस्‍तान की भी नजरें टिकी हुई हैं। पिछले भाषणों में पाकिस्‍तान को जमकर खरी-खोटी सुना चुकीं सुषमा से इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्‍मीद की जा रही है। हालात भी कुछ इस तरह के हैं कि विदेश मंत्री से पाकिस्‍तान को कड़ा संदेश देने की उम्‍मीद की जा रही है।

शनिवार को इस सत्र में भारत और पाकिस्तान, दोनों का ही संबोधन होने वाला है। अमेरिकी समयानुसार सुबह के सत्र में ही दोनों पड़ोसी लेकिन परंपरागत रूप से प्रतिद्वंद्वी मुल्कों का संबोधन होगा। सूत्रों की मानें तो सुषमा सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साध सकती हैं। आपको अगर याद हो तो संयुक्त राष्ट्र महासभा के पिछले संबोधन में भी सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को लेकर खुले शब्दों में पाकिस्तान की आलोचना की थी। तब सुषमा ने कहा था कि हमने IIT, IIM, AIIMS बनाए...पर पाकिस्तान वालों आपने क्या बनाया? आपने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हक्कानी नेटवर्क को बनाया।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक बार फिर तनातनी है

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का यह अधिवेशन ऐसे समय में हो रहा है, जबकि भारत और पाकिस्‍तान के बीच एक बार फिर तनातनी है। हालांकि पाकिस्‍तान में नई सरकार बनने के बाद आपसी रिश्‍तों पर जमी बर्फ पिघलने की उम्‍मीद की जा रही थी, लेकिन पिछले दिनों सीमा पर बीएसएफ जवान की बर्बरतापूर्वक हत्‍या और कश्‍मीर में 3 पुलिसकर्मियों की आतंकियों द्वारा अगवा कर हत्‍या किए जाने के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

इस बार भी पूरे संकेत, पाक को नहीं बख्शेंगी सुषमा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र में सुषमा ने पाकिस्तान को जिस तरह से धोया था, उम्मीद और संकेत, दोनों हैं कि भारतीय विदेश मंत्री इस बार भी कुछ ऐसे ही मूड में हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र से इतर गुरुवार को यहां दक्षेस देशों के मंत्रियों की परिषद की अनौपचारिक बैठक में शामिल हुईं सुषमा ने इसके संकेत भी दिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से किसी भी तरह की बातचीत न हो सके, इसके लिए उन्होंने बड़ा ही सावधान कदम उठाया। सुषमा आतंकवाद का वातावरण समाप्त करने का एक आह्वान करने के बाद बैठक से बाहर चली गईं।

बैठक के लिए तैयार हो गया था भारत

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अनुरोध पर भारत हालांकि संयुक्‍त राष्‍ट्र अधिवेशन के दौरान सुषमा और पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की बैठक के लिए तैयार हो गया था, लेकिन इन घटनाओं के बाद भारत ने बैठक रद्द कर दी और साफ कर दिया कि बातचीत व आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।

इस बीच, संयुक्‍त राष्‍ट्र में सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हालांकि सुषमा व कुरैशी के आमने-सामने होने की उम्‍मीद की जा रही थी, पर विदेश मंत्री बड़ी सतर्कता बरतते हुए अपना भाषण समाप्‍त करने के बाद बाहर चली गईं। पाकिस्‍तान ने इस पर आपत्ति भी जताई, पर भारतीय पक्ष ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि अपना संबोधन समाप्‍त कर बाहर जाने में कुछ भी गलत नहीं है और उन्‍हें पूर्व निर्धारित कुछ बैठकों के कारण बैठक के बीच से ही जाना पड़ा।

सार्क बैठक के दौरान हालांकि सुषमा ने अपने भाषण में सीधे तौर पर पाकिस्‍तान का नाम नहीं लिया, पर आतंकवाद को लेकर उसे परोक्ष तरीके से कड़ा संदेश दिया। उन्‍होंने आतंकवाद को क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा करार देते हुए इसे खत्‍म करने पर जोर दिया। अब एक बार फिर उम्‍मीद की जा रही है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 73वें अधिवेशन को औपचारिक तरीके से संबोधित करते हुए पाकिस्‍तान को वह दो टूक संदेश देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल