न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुली रिया चक्रवर्ती के दावों की पोल, संदीप सिंह ने कहा - 'सुशांत कभी ड्रग्स नहीं लेता था'

संदीप सिंह ने रिया चक्रवर्ती के उस दावे पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे और वे ड्रग्स लेते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 10:26:37

खुली रिया चक्रवर्ती के दावों की पोल, संदीप सिंह ने कहा - 'सुशांत कभी ड्रग्स नहीं लेता था'

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Case) की मौत के मामले में सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ड्रग्स मामले में सोमवार को फिर एनसीबी ऑफिस में पेश होना है। पहले दिन की पूछताछ में रिया ने कई अहम खुलासे किए, लेकिन एनसीबी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, रविवार को रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछताछ हुई। जैसे ही उन्हें भाई शोविक के सामने बिठाकर पूछताछ शुरू की गई, तो वो रोने लगीं। जिसके बाद अधिकारियों को एक्ट्रेस से अकेले में पूछताछ करना पड़ा। वहीं, अपने बयानों के चलते सुशांत के दोस्त संदीप सिंह भी आरोपों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में संदीप सिंह ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई पेश की है। इसके साथ ही संदीप सिंह ने रिया चक्रवर्ती के उस दावे पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे और वे ड्रग्स लेते थे।

कभी डिप्रेशन में नहीं था सुशांत
संदीप सिंह ने रिया चक्रवर्ती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'मुझे सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं लगा, खाना, पीना, गाना मौज-मस्ती सब किया। साथ में उसने ब्योमकेशबक्शी, धोनी और सोनचिड़िया जैसी फिल्में कीं। जिस सुशांत को मै जानता था वो सुशांत कभी ड्रग्स नहीं लेता था। जिसके साथ मैं घूमा फिरा खाना, पीना मौज-मस्ती किया। सुशांत की फिल्म दिल बेचारा, छिछोरे और ड्राइव लास्ट ये फिल्में हैं। आपको उनकी एक्टिविटी से क्या लगता है वो डिप्रेशन में थे।'

संदीप सिंह ने कहा 'जहां तक मैं सुशांत को जानता हूं। वो मुझे डिप्रेशन में लगा ही नहीं। वो हमेशा एनर्जेटिक लड़का, पढ़ने वाला लड़का, आगे की सोच रखने वाला लड़का था। कम सालों में उसने कोई ऐसी हाउसफुल वाली फिल्में नहीं कीं, उसने मेहनत करने वाली फिल्में कीं। वो डिप्रेशन और ड्रग्स, ऐसा हो ही नहीं सकता। उसको घूमना बहुत अच्छा लगता था। उसको अच्छा खाना दे दो वो खुश हो जाता था। उसकी ख्वाहिशें बहुत छोटी-छोटी थीं।'

संदीप आगे कहते हैं- 'सुशांत बहुत ओपन माइंडिड लड़का था। वो हमेशा कहता था कि मैं यहां एक्टिंग करने आया हूं। फिर चाहे फिल्मों में हो या थियेटर में हो। धोनी के बाद पृथ्वी थियेटर में मैंने उसे पीछे खड़े देखा है। जोगेश्वरी में उसे माल पुआ खाने जाना होता था। उसकी कोई डिमांड नहीं होती थी। उसको एक्टिंग करना पसंद था। वो तो बीच में प्ले करना चाहता था। वो हर चीज को बहुत सोच समझ कर करता था।'

रिया ने कबूला मंगवायी थी ड्रग्स

आपको बता दे, रविवार को एनसीबी रिया चक्रवर्ती से करीब 60 से 70 सवाल पूछे। जिसमें रिया ने बामुश्किल 15 सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रिया ने कबूल किया कि उन्होंने दीपेश से मार्च 2020 अप्रैल 2020 तक ड्रग्स मंगवायी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने खुद ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया। रिया से जब मिरांडा का आमना-सामना कराया गया, तो उनसे पूछा गया कि मिरांडा के मुताबिक आप ड्रग्स लेती हैं। इस पर रिया ने कहा- 'मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया। मैं सिर्फ सिगरेट पीती हूं।' रिया ने कबूल किया कि वो ड्रग्स डीलर अब्दुल बासित से 5 बार मिली हैं। एक बार शूटिंग सेट पर भी मुलाकात हुई थी।

सुशांत के फार्म हाउस में होती थी ड्रग्स पार्टी

रिया चक्रवर्ती ने पुचताश के दौरान सुशांत सिंह के फार्म हाउस में हुईं पार्टियों के बारे में भी बताया, जिसमें एक बड़े नाम का जिक्र NCB के सामने किया है। रिया के मुताबिक, सुशांत के फार्म हाउस में अक्सर पार्टी होती थी, जहां ड्रग्स भी आता था। रिया ने बताया कि बॉलीवुड से सुशांत के कुछ दोस्त और कुछ छोटे कलाकार भी इस पार्टी में आते थे और ड्रग्स लेते थे। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी रिया ने काफी जानकारी NCB के साथ शेयर की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत