न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह केस / भाई शोविक के साथ ईडी ऑफिस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इन सवालों का देना होगा जवाब!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया चक्रवर्ती से चार दिन में दूसरी बार पूछताछ कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 12:18:10

सुशांत सिंह केस / भाई शोविक के साथ ईडी ऑफिस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इन सवालों का देना होगा जवाब!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया चक्रवर्ती से चार दिन में दूसरी बार पूछताछ कर रही है। इससे पहले रिया से शुक्रवार को 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। बता दें कि रिया के परिवार पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। रिया भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के साथ आज सोमवार सुबह 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं। ईडी शोविक से तीसरी बार, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पहली बार और सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से दूसरी बार पूछताछ हो रही है। ED ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से शनिवार को 18 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी।

सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में ईडी ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ 31 जुलाई को केस दर्ज किया है। शुरुआत में एक्ट्रेस ने जांच में सहयोग नहीं किया। कभी वे बीमारी का बहाना बना रही थीं तो कभी किसी सवाल के जवाब में कह रही थीं कि उन्हें कुछ याद नहीं है। उन्होंने सुशांत के खाते से पैसे निकालने के आरोप को मनगढ़ंत और गलत बताया। रिया के मुताबिक, उन्होंने 7 फिल्में कीं और इनसे उनकी कमाई हुई। आज सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को भो पूछताछ के लिए समन किया गया है। फिलहाल उनके हैदराबाद में होने की जानकारी सामने आ रही है।

ये हो सकते हैं सवाल

सूत्रों के मुताबिक ED सुशांत से रिया को मिले गिफ्ट के बारे में पूछताछ कर सकती है। कुछ इस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं-

- सुशांत ने आपको जो गिफ्ट दिया था वह गिफ्ट क्या था? कितने का था?
- क्या आपने भी सुशांत को कोई गिफ्ट दिया था कब और वे क्या था?
- उसके पैसे कहां से आए आपके पास?

रिया की 3 प्रॉपर्टी की जांच

ईडी रिया की जिन तीन प्रॉपर्टी की जांच कर रहा है, उनमें से एक खार इलाके में, दूसरी जुहू और तीसरी नवी मुंबई में है। इन तीनों प्रॉपर्टी की सामूहिक रूप से बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। सूत्रों की मानें तो रिया ने ये तीनों प्रॉपर्टी 2018 और उसके बाद खरीदीं। रिया ने इन तीनों प्रॉपर्टी में से एक के बारे में ईडी को स्पष्ट रूप से बताया। यह है खार इलाके में स्थित उनका वन बीएचके फ्लैट। 322 वर्गफीट के इस फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। रिया ने इसे 2018 में 76 लाख रुपए में खरीदा था। 51 हजार रुपए से उन्होंने यह फ्लैट बुक किया था, जबकि मई 2018 में उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन कराया था।

इन कागजों के साथ ED के ऑफिस में गई हैं रिया

ED की टीम ने आज रिया चक्रवर्ती को कई बैंक अकाउंट , कंपनी और अन्य प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज के साथ बुलाया है।इसके साथ ही तमाम पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड , DIN नंबर से जुड़े दस्तावेज, कंपनी और उससे संबंधित आपसी एग्रीमेंट के दस्तावेज , ITR से संबंधित दस्तावेज के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया।

एक साथ होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक आज ईडी रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से एक साथ पूछताछ की तैयारी में है। दरअसल ईडी सुशांत सिंह राजपूत की उन 4 कंपनियों की तह खंगालने में जुटी है, जिसमें रिया, शोविक और उनके पिता के करोड़ों के कारोबार की कड़ियां जुड़ी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 के पेटेंट कराए थे। राजपुत की ऐसे ही पेटेंट की गई कंपनी में रिया और शौविक डायरेक्टर थे। पेंटट के लीगल राइट्स रिया चक्रबर्ती, शोविक और सुशांत के थे। यानी अगर पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई की जा सकती है। ऐसे में सुशांत की आत्महत्या के बाद इस पर लीगल राइट्स रिया और शौविक का है, जो कि बाकी बचे डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इस कंपनी पर मालिकाना हक और दस्तख़त शौविक चक्रबर्ती के चलते थे।

ईडी ने की शौविक से शनिवार को 18 घंटे तक पूछताछ की थी

शोविक चक्रवर्ती से 9 अगस्त को करीब 18 घंटे तक पूछताछ हुई थी। 7 अगस्त को उनसे सिर्फ दो घंटे पूछताछ हुई थी। इसके बाद शनिवार दोपहर वे फिर ईडी ऑफिस पहुंचे और रविवार सुबह करीब 6:30 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकले। ईडी सूत्रों के अनुसार, शोविक, सुशांत के साथ एक्टिव पार्टनर था। शोविक से सुशांत की कंपनियों, उसके निजी कारोबार, आय, निवेश और रिया-सुशांत के साथ वित्तीय सौदों को लेकर पूछताछ की गई। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है। रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह से भी पूछताछ हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?