न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबूत मिला तो रिया चक्रवर्ती को जमीन खोदकर खोज निकालेंगे : बिहार DGP

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि अगर रिया चक्रवर्ती को लगता है कि वह निर्दोष हैं तो फिर उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 5:23:18

सबूत मिला तो रिया चक्रवर्ती को जमीन खोदकर खोज निकालेंगे : बिहार DGP

बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को चेतावनी दी है कि जिस दिन उनके खिलाफ पुलिस को सबूत मिल गए उस दिन उन्हें जमीन खोदकर भी खोज निकाल लिया जाएगा। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि 'रिया चक्रवर्ती प्राथमिकी में आरोपी हैं और इसीलिए पटना पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस दिन हम सबूत जुटा लेंगे उस दिन रिया को जमीन से खोदकर भी निकाल लेंगे चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में छुपी हुई हों।'

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि अगर रिया चक्रवर्ती को लगता है कि वह निर्दोष हैं तो फिर उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है और उसे अपने आपको पटना पुलिस के सामने प्रस्तुत करना चाहिए ताक‍ि सुशांत राजपूत केस में जांच को आगे बढ़ाया जा सके। डीजीपी बोले- 'रिया चक्रवर्ती को सामने आना चाहिए और कहना चाहिए कि जांच एजेंसी जो भी पूछना चाहती है उनसे पूछ ले। यह लुका छुपी का खेल ठीक नहीं है।'

मुंबई पुलिस से नहीं मिल रही मदद?

इतना ही नहीं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने न तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट हमें सौंपी, न सीसीटीवी फुटेज और न ही कोई सूचनाएं, जो अब तक जांच के दौरान सामने आईं। डीजीपी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी का भी संकल्प है कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। बिहार पुलिस सक्षम है अनुसंधान करने के लिए अगर सुशांत के परिवार वालों को लगता है बिहार पुलिस अच्छे तरीके से अनुसंधान नहीं कर सकती तो CBI से जांच कराने को लेकर आवेदन दें। हम लोग सरकार के पास उस आवेदन को भेज देंगे। डीजीपी ने आगे बताया- 'हम लोगों का अनुसंधान प्राथमिकी स्टेज में है हम लोगों के पास पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट CCTV का फुटेज नहीं है। जो अभियुक्त बनाए गए हैं वो भागे-भागे फिर रहे हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है। सुशांत का जाना इतना आसान नहीं है। हम लोग इतनी आसानी से इस केस को जाने नहीं देंगे। इस मामले में चाहे जितने लोग हों जो भी लोग हों, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा कर रहेंगे। सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे।'

गौरतलब है कि सुशांत मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए पटना पुलिस मुंबई पुलिस से कई प्रकार के कागजात और सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है जो उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और कागजात देने पड़ेंगे। उन्होंने बताया, 'हमारे पास एफएसएल की रिपोर्ट नहीं है। हमारे पास इंक्वेस्ट रिपोर्ट नहीं है। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। जिन 40-50 लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है उसकी जानकारी हमारे पास नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?