Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव / सर्वे ने बढ़ाई डोनाल्ड की चिंता, सिर्फ 22% भारतीय अमेरिकी ट्रंप के साथ

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 10:04:37

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव / सर्वे ने बढ़ाई डोनाल्ड की चिंता, सिर्फ 22% भारतीय अमेरिकी ट्रंप के साथ

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच एक सर्वे में जो खुलासा हुआ है कि सिर्फ 22% भारतीय अमेरिकी मतदाताओं का झुकाव डोनाल्ड ट्रंप की तरफ है और 72% भारतीय अमेरिकी ऐसे हैं जो राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन को अपना वोट दे सकते हैं।
Indian American Attitude Survey (IAAS) 936 भारतीय अमेरिकियों से बातचीत पर आधारित है। सितंबर महीने के शुरुआती 20 दिनों में ऑनलाइन माध्यम से इन लोगों से बातचीत की गई है। सर्वे में यह भी सामने आया कि भारतीय अमेरिकी समुदाय डेमोक्रेट पार्टी के आधार वोटबैंक में माना जाता रहा है। 56% लोगों ने माना कि उनकी पहचान एक डेमोक्रेट समर्थक के तौर पर है। वहीं सिर्फ 15% का कहना था कि उनकी पहचान रिपब्लिकन समर्थक के तौर पर है। सर्वे कहता है कि डेमोक्रेट पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भारतीय-अमेरिकियों का झुकाव पार्टी की तरफ मोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। बीते अगस्त महीने में अपनी मां श्यामला गोपालन का जिक्र कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने भारतीय खाने इडली और मसाला डोसा का जिक्र भी किया था। दिलचस्प रूप से इस सर्वे में यह भी सामने आया कि भारतीय अमेरिकी चुनाव में वोट देने के लिए भारत-अमेरिका संबंधों को कोई बड़ा फैक्टर नहीं मानते। माना जा रहा है कि यह सोच भी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जा सकती है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोस्ती को प्रदर्शित करते रहे हैं। साथ ही भारत से मिलने वाले जबरदस्त समर्थन की तरफ भी इशारा करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका