न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, पूरी रिपोर्ट

राफेल डील मामले की जांच कराने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने फैसले में कहा कि हमने इस मामले में तीन बिंदुओं पर विचार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 1:02:35

राफेल मामले में अब तक क्या-क्या हुआ, पूरी रिपोर्ट

राफेल डील मामले की जांच कराने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अपने फैसले में कहा कि हमने इस मामले में तीन बिंदुओं पर विचार किया। सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा, पसंद का ऑफसेट पार्टनर चुने जाने में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है, और व्यक्तिगत सोच के आधार पर रक्षा खरीद जैसे संवेदनशील मामलों में जांच नहीं करवाई जा सकती। हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर बाध्य नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मोदी सरकार को भारी राहत पहुंची है। बता दे, राफेल कई भूमिकाएं निभाने वाला और दोहरे इंजन से लैस फ्रांसीसी लड़ाकू विमान है और इसका निर्माण डसॉल्ट एविएशन ने किया है। राफेल विमानों को वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक सक्षम लड़ाकू विमान माना जाता है।

जानिए इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ...

28 अगस्त 2007: रक्षा मंत्रालय ने 126 मीडियम मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरटीए) खरीदने का प्रस्ताव सरकार को भेजा।

मई 2011: वायु सेना ने राफेल और यूरो फाइटर जेट के विमानों को खरीदने के लिए चुना।

30 जनवरी 2012: सबसे कम कीमत पर विमान उपलब्ध कराने की बोली के चलते दसो एविएशन के राफेल विमान को खरीदने की मंजूरी दी गई। शर्तों के मुताबिक भारत को 126 लड़ाकू विमान खरीदने थे। इनमें से 18 लड़ाकू विमान तैयार हालत में देने की बात हुई थी।

13 मार्च 2014: बाकी बचे 108 विमान बनाने के लिए एचएएल और दासौ एविएशन के बीच समझौता हुआ।

8 अगस्त 2014: इसके बाद भाजपा नीति गठबंधन सरकार केंद्र में सत्ता में आई। उस समय रक्षा मंत्री रहे अरुण जेटली ने संसद को बताया कि समझौते के तीन से चार साल के अंदर देश को 18 तैयार लड़ाकू विमान मिलेंगे जबकि बाकी के 108 विमान सात सालों में क्रमबद्ध तरीके से दिए जाएंगे।

8 अप्रैल 2014: उस समय के विदेश सचिव ने कहा कि सौदे पर दसो, रक्षा मंत्रालय और एचएएल के बीच विस्तृत बातचीत जारी है।

10 अप्रैल 2014: 36 तैयार लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे की घोषणा की गई।

26 जनवरी 2016: भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने के संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

18 नवंबर 2016: सरकार ने संसद में बताया कि प्रत्येक राफेल विमान की कीमत 670 करोड़ रुपये है और इन्हें अप्रैल 2022 तक चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

supreme court,modi government,rafale deal,rafale fighter deal

31 दिसंबर 2016: दसो एविएशन की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि भारत सरकार 36 लड़ाकू विमानों के लिए जो कीमत दे रही है वह वास्तव में 60,000 करोड़ रुपये है। यह कीमत सरकार द्वारा संसद में बताई गई कीमत से लगभग दोगुनी थी।

13 मार्च 2018: केंद्र के राफेल लड़ाकू विमानों के खरीद के संबंध में स्वतंत्र जांच कराने की मांग के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। साथ ही संसद में इसकी कीमत बताने की भी मांग रखी गई।

5 सितंबर 2018: राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर रोक लगाने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताई।

18 सितंबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका पर 10 अक्टूबर तक सुनवाई टाली।

8 अक्टूबर 2018: सीलबंद लिफाफे में 36 लड़ाकू विमानों की कीमत बताने संबंधी नई जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताई।

10 अक्टूबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सौदे के संबंध में अपनाई गई प्रक्रिया को सीलबंद लिफाफे में देने को कहा।

24 अक्टूबर 2018: पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण ने राफेल सौदे के संबंध में एफआइआर दर्ज करने के लिए याचिका दायर की।

31 अक्टूबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों के अंदर केंद्र से सीलबंद लिफाफे में 36 लड़ाकू विमानों की कीमत बताने को कहा।

12 नवंबर 2018: केंद्र सरकार ने लड़ाकू विमानों की कीमत से संबंधित सीलबंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट को सौंपा। साथ ही सौदे में अपनाई गई प्रक्रिया भी बताई।

14 नवंबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालय की निगरानी में राफेल सौदे की जांच के संबंध में फैसला सुरक्षित रखा।

(इनपुट News18)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत