Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs RR : छक्के के साथ दर्ज की राजस्थान ने अपनी जीत, आखिरी ओवर रहा रोमांच से भरपूर

अंतिम ओवर में खलील अहमद की पांचवीं गेंद पर रियान पराग ने छक्का मारकर राजस्थान को जीत दिलाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 7:26:23

SRH vs RR : छक्के के साथ दर्ज की राजस्थान ने अपनी जीत, आखिरी ओवर रहा रोमांच से भरपूर

आज डबल हेडर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान ने जीत दर्ज कराई हैं। टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और राजस्थान को 159 रन का लक्ष्य दिया। अंतिम ओवर में खलील अहमद की पांचवीं गेंद पर रियान पराग ने छक्का मारकर राजस्थान को जीत दिलाई। राजस्थान ने 5 विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की। आखिरी 5 ओवरों में राजस्थान के बल्लेबाजों ने 69 रन बनाकर हैदराबाद से जीत छीन ली। राहुल तेवतिया ने 45 रन और रियान पराग ने 42 रन बनाए। संजू सैमसन 26 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान और खलील अहमद को 2 विकेट मिले।

स्टोक्स-स्मिथ सस्ते में आउट

सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने जोस बटलर के साथ पारी की शुरुआत की। स्टोक्स सिर्फ 5 रन ही बना सके और खलील अहमद की बॉल पर आउट हुए। कप्तान स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर रन आउट हुए।
सैमसन 100 मैच खेलने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी

हैदराबाद के खिलाफ उतरते ही संजू सैमसन ने एक नई उपलब्धि अपने नाम की। सैमसन आईपीएल में 100 मैच खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली का नाम आता है।

पावर-प्ले में सबसे ज्यादा विकेट हैदराबाद ने लिए

हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस मैच में पावर-प्ले में 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इसी के साथ हैदराबाद सीजन में पावर-प्ले के दौरान सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाली टीम बन गई है। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने 11, दिल्ली कैपिटल्स ने 10, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट लिए है।

हैदराबादने 4 विकेट पर 158 रन बनाए

इससे पहले हैदराबाद ने 4 विकेट पर 158 रन बनाए। केन विलियम्सन और प्रियम गर्ग ने आखिरी 2 ओवरों में 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। प्रियम 8 बॉल पर 15 रन बनाकर रन आउट हुए। केन विलियम्सन 12 बॉल पर 22 रन बनाकर नॉट आउट रहे। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। वॉर्नर-मनीष के बीच 73 रन की पार्टनरशिप हुई

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप हुई। राजस्थान के लिए खतरनाक होती इस साझेदारी को जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा। आर्चर ने वॉर्नर को 48 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। मनीष पांडे ने 44 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। उन्हें जयदेव उनादकट ने आउट किया।

मनीष पांडे के आईपीएल में 3000 रन पूरे

हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे 16वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 137 मैच की 127 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया। मनीष ने ओवरऑल लीग में एक शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।

हैदराबाद का पावर-प्ले में तीसरा सबसे कम स्कोर

एसआरएच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर जॉनी बेयरस्टो 16 रन बनाकर आउट हुए। वे कार्तिक त्यागी की बॉल पर आउट हुए। टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में एक विकेट पर 26 रन बनाए। इससे पहले 2013 में हैदराबाद ने पूणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ एक विकेट पर 25 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक विकेट पर 21 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका