न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs KXIP : पंजाब को मिली हैदराबाद से 69 रन की विशाल हार, पूरन ने लगाई सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाते हुए पंजाब को 202 रन का विशाल टारगेट दिया। लेकिन पंजाब इसके जवाब में 16.5 ओवर में 132 रन पर सिमट गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 8:44:53

SRH Vs KXIP : पंजाब को मिली हैदराबाद से 69 रन की विशाल हार, पूरन ने लगाई सीजन की सबसे तेज फिफ्टी

बीते दिन गुरुवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाते हुए पंजाब को 202 रन का विशाल टारगेट दिया। लेकिन पंजाब इसके जवाब में 16.5 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की तरफ से जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वार्नर (52) ने जबरदस्त पारी खेली। वहीँ पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा कोई नहीं चल पाया। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए। यह ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।

पंजाब की सीजन में 5वीं हार

किंग्स इलेवन की यह सीजन में 5वीं और लगातार चौथी हार है। पंजाब ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है। बाकी सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट के साथ पंजाब सबसे नीचे है।

पूरन ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई

पंजाब के निकोलस पूरन ने 17 बॉल पर सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। पूरन ने 37 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने चेन्नई के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। वहीं, मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई थी।

राशिद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने महज 12 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए तो खलील अहमद-टी नटराजन की झोली में 2-2 विकेट आए। अभिषेक शर्मा को एक सफलता मिली। यह ऑरेंज आर्मी की छह मैच में तीसरी जीत थी तो केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब छह मैच में पांच मैच गंवाकर अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।

काली पट्टी बांधकर उतरे

हैदराबाद के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर उतरे। उन्होंने ऐसा अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तरकई के सम्मान में किया। नजीब का सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

हैदराबाद ने 6 विकेट पर 201 रन बनाए

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो अपने शतक से चूक गए और 97 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा डेविड वॉर्नर (52) ने 50वीं बार 50+ स्कोर किया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ लगातार नौवीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए। पंजाब के रवि बिश्नोई ने 3, अर्शदीप सिंह ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया।

वॉर्नर-बेयरस्टो के बीच 1000+ रन की पार्टनरशिप

कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले में 58 रन जोड़े। यह सीजन में हैदराबाद का पावर-प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ वॉर्नर-बेयरस्टो के बीच कुल 16 पारियों में एक हजार से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ने 5 बार सेंचुरी और 4 बार फिफ्टी रन पार्टनरशिप की है।

पांचवीं शतकीय साझेदारी

सनराइजर्स के कप्तान वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में दोनों ने 58 रन जोड़े जो इस सीजन में हैदराबाद का श्रेष्ठ स्कोर रहा। वार्नर और बेयरस्टो के बीच यह पांचवीं शतकीय साझेदारी है। बेयरस्टो ने अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए मैक्सवेल की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारकर ओवर में 20 रन बटोरे। वॉर्नर ने 14वें ओवर में मुजीब की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में 46वां अर्द्धशतक पूरा किया।

बिश्नोई ने लिए दो विकेट

राहुल ने 16वें ओवर में गेंद रवि बिश्नोई को थमाई। बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर वार्नर को मैक्सवेल के हाथों कैच कराने के बाद बेयरस्टो को भी पगबाधा किया जबकि इस ओवर में सिर्फ एक रन बना। बिश्नोई ने 40 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। बिश्नोई ने अब्दुल समद (08) को भी पवेलियन भेजा। सनराइजर्स ने 15 रन के भीतर पांच विकेट गंवाए। केन विलियमसन (नाबाद 20) ने अंतिम ओवर में शमी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा जिससे टीम 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप