न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : क्वालिफायर-2 में दिल्ली का होगा हैदराबाद से मुकाबला, फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी जीतने वाली टीम

आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना हैं। आज जो भी टीम इस मैच में जीतेगी वह फाइनल में 10 नवंबर को मुंबई से मुकाबला करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 5:43:59

IPL 2020 : क्वालिफायर-2 में दिल्ली का होगा हैदराबाद से मुकाबला, फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी जीतने वाली टीम

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी हैं और आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाना हैं। आज जो भी टीम इस मैच में जीतेगी वह फाइनल में 10 नवंबर को मुंबई से मुकाबला करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले चारों मुकाबले करो या मरो के थे, लेकिन टीम ने सभी में जीत दर्ज की तो वहीं शुरूआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते लय से भटक गई।

लीग राउंड में दोनों बार हैदराबाद ने हराया

लीग राउंड में दिल्ली और हैदराबाद के बीच हुए दोनों मुकाबले में वॉर्नर की टीम भारी पड़ी थी। सीजन के 11वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। वहीं, सीजन के 47वें मैच में दिल्ली को हैदराबाद के हाथों 88 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी।

क्वालिफायर में दिल्ली को मुंबई ने हराया था

दिल्ली को सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 201 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी थी।

एलिमिनेटर में हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया था

शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था। इसी के साथ बेंगलुरु का पहली बार खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 132 रन का टारगेट दिया था। जवाब में हैदराबाद ने 2 बॉल शेष रहते 4 विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद के 4 और दिल्ली के 3 बॉलर्स के नाम 10+ विकेट

गेंदबाजी के मामले में हैदराबाद की टीम दिल्ली पर भारी है। हैदराबाद के 4 गेंदबाजों ने सीजन में 10 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्ली के 3 गेंदबाजों के नाम सीजन में 10+ विकेट हैं। सीजन में हैदराबाद के राशिद खान ने 19, टी नटराजन ने 16, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने 13-13 विकेट लिए हैं। वहीं, सीजन में दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 25, एनरिच नोर्तजे ने 20 और रविचंद्रन अश्विन ने 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

हैदराबाद के 3 और दिल्ली के 2 बॉलर्स के नाम 100+ डॉट बॉल

डॉट बॉल की बात करें, तो हैदराबाद के राशिद ने 15 मैच में 164, टी नटराजन ने 15 मैच में 130 और संदीप ने 12 मैच में 112 डॉट बॉल फेंकी हैं। दूसरी ओर, दिल्ली के लिए नोर्तजे ने 14 मैच में 144 और रबाडा ने 15 मैच में 138 डॉट बॉल फेंकी हैं।

दोनों टीमों में 3-3 बल्लेबाजों के 300+ रन

दोनों टीमों में एक-एक बल्लेबाज ने 500+, 400+ और 300+ रन बनाए हैं। हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने 546, मनीष पांडे ने 404 और जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली के लिए शिखर धवन ने 525, श्रेयस अय्यर ने 433 और मार्कस स्टोइनिस ने 314 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के 7 और दिल्ली के 5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई

हैदराबाद के लिए सीजन में 7 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई हैं। वॉर्नर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 4, पांडे और बेयरस्टो ने 3-3, विलियम्सन और साहा 2-2, प्रियम गर्ग और विजय शंकर ने एक फिफ्टी लगाई है। वहीं, दिल्ली के लिए धवन और स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 3-3, अय्यर और पृथ्वी शॉ ने 2-2 और अजिंक्य रहाणे ने एक फिफ्टी लगाई है।

शिखर के नाम सीजन में 2 शतक

दिल्ली के ओपनर शिखर धवन सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। शिखर IPL में सबसे ज्यादा 40 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (48) के नाम है।

लीग राउंड में दिल्ली दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर

लीग राउंड में दिल्ली ने 8 मैच जीते और 7 हारे थे। वह 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, हैदराबाद ने लीग राउंड में 7 मैच जीते और इतने ही हारे थे। वॉर्नर की टीम 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

IPL में हैदराबाद का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 54.06% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 123 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 66 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.47% है। दिल्ली ने अब तक कुल 192 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 106 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका