Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs DC : सम्मान की लड़ाई में हैदराबाद ने खड़ा किया 220 रन का विशाल टारगेट, दुबई में सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते दिल्ली को हुए दुबई में सीजन का सबसे बड़ा 220 रन का लक्ष्य दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 9:29:02

SRH Vs DC : सम्मान की लड़ाई में हैदराबाद ने खड़ा किया 220 रन का विशाल टारगेट, दुबई में सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज दुबई में आमने-सामने मुकाबला कर रही हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते दिल्ली को हुए दुबई में सीजन का सबसे बड़ा 220 रन का लक्ष्य दिया हैं। इससे पहले यहां सीजन के 6वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 207 रन का टारगेट दिया था।
दिल्ली को मिला 220 रन का टारगेट

हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 220 रन का टारगेट मिला। हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 87 और कैप्टन डेविड वॉर्नर ने 66 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौके, 2 छक्के लगाए जबकि वॉर्नर ने 35 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़े। मनीष पांडे 31 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली के अश्विन और नोर्त्जे को 1-1 विकेट मिला।
शतक से चूके साहा

ऋद्धिमान साहा आईपीएल के अपने दूसरे शतक से चूक गए और 87 रन बनाकर नोर्त्जे की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। साहा ने 45 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए। हैदराबाद का दूसरा विकेट 170 के टीम स्कोर पर 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा।

वॉर्नर का 25 गेंदों पर अर्धशतक

सनराइजर्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर ने चौके के साथ 25 गेंदों पर सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पेसर कागिसो रबाडा के पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर चौके से अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक है। रबाडा के इस ओवर में कुल 22 रन बने। हैदराबाद ने पावर-प्ले में 77 रन जोड़े

वॉर्नर और साहा ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले के 6 ओवर में 77 रन बनाए। उनके बीच 113 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी हुई। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने वॉर्नर को आउट कर तोड़ा।

वॉर्नर पावर-प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वॉर्नर इस सीजन में पावर-प्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वॉर्नर ने पावर-प्ले में 54 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 42 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका