Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : हैदराबाद को हराकर दिल्ली पहली बार पहुंची फाइनल में, स्टोइनिस बने मेन ऑफ़ द मैच

रविवार को अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला गया था जिसमें दिल्ली में 17 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 8:19:05

IPL 2020 : हैदराबाद को हराकर दिल्ली पहली बार पहुंची फाइनल में, स्टोइनिस बने मेन ऑफ़ द मैच

बीते दिन रविवार को अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला गया था जिसमें दिल्ली में 17 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हैं जब दिल्ली फाइनल में पहुंची हैं और अब उसका मुकाबला 10 नवंबर को मुंबई से होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने शिखर धवन के अर्धशतक के बूते 189/3 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जवाब में केन विलियमसन के साहसिक अर्धशतक के बावजूद हैदराबाद 172/8 रन ही बना पाई। केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 67 और अब्दुल समद ने 33 रन की पारी खेली। दिल्ली के कगिसो रबाडा ने 4, मार्कस स्टोइनिस ने 3 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

स्टॉनियस के एक ओवर में दो शिकार

मनीष और प्रियम को स्टॉयनिस ने 5वें ओवर में चलता करते हुए हैदराबाद को बड़ा झटका दे दिया। टीम का स्कोर 43 रन थे कि स्टॉयनिस ने प्रियम गर्ग (17) को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 12 गेंदों में दो छक्के लगाए। इसी ओवर में स्टॉयनिस ने मनीष पांडे (21) को भी चलता किया और स्कोर हो गया 3 विकेट पर 44 रन। अब दो नए बल्लेबाज केन विलियमसन और जेसन होल्डर मैदान पर थे।
केन विलियमसन की हाफ सेंचुरी

टीम का चौथा विकेट जेसन होल्डर (11) के रूप में जरूर गिरा, लेकिन केन विलियमसन ने रनों की गति कम नहीं होने दी। उनका साथ देने आए अब्दुल समद भी दूसरे छोर पर बखूबी साथ दे रहे थे। इस बीच 14वें ओवर में अक्षर पटेल को चौका जड़ते हुए 36 गेंदों में केन विलियमसन ने लगातार दूसरे मैच में हाफ सेंचुरी पूरी की। यही नहीं, वह आईपीएल के एक सीजन में दो प्लेऑफ में मैच में हाफ सेंचुरी लगाले छठे खिलाड़ी भी बने।

हैदराबाद ने 5 ओवर में गंवाए 3 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डेविड वॉर्नर, प्रियम गर्ग और मनीष पांडे शुरुआती 5 ओवर में ही चलते बने। वॉर्नर 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने एक ही ओवर में प्रियम गर्ग (17) और मनीष पांडे (21) को आउट किया।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे दूसरे ही ओवर में पहला झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। रबाडा की तेज तर्रार गेंद वॉर्नर के पैड से लगते हुए स्टंप्स ले उड़ी। उनहेंने महज दो रन की पारी खेली। इसके बाद मनीष पांडे और प्रियम गर्ग ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पारी को बहुत आगे तक नहीं ले जा सके।

दिल्ली ने बनाए 3 विकेट पर 189 रन

दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। शिखर धवन ने लीग में अपनी 41वीं फिफ्टी लगाई। यह लीग के प्ले-ऑफ मुकाबलों में उनका पहला 50+ स्कोर है। उन्होंने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला। धवन सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

धवन IPL में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 41 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (48) के नाम है। वहीं, धवन के नाम सीजन में 2 शतक समेत 600 से ज्यादा रन हैं।

तीसरे ओवर में होल्डर ने स्टोइनिस का कैच छोड़ा

पारी के तीसरे ओवर में जेसन होल्डर ने मार्कस स्टोइनिस का कैच छोड़ा। उस वक्त स्टोइनिस 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की। होल्डर के दूसरे ओवर में स्टोइनिस ने 3 चौकों और 2 छक्के समेत 18 रन जड़े। उन्होंने धवन के साथ मिलकर पावर-प्ले में 65 रन जोड़े।

86 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई

स्टोइनिस और धवन ने पहले विकेट के लिए 86 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्टोइनिस 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें राशिद खान ने शानदार बॉल पर बोल्ड किया।

कप्तान अय्यर का बल्ला नहीं चला

कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 21 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 बॉल खेलीं और सिर्फ एक चौका लगा पाए। उन्हें जेसन होल्डर ने आउट किया। क्वालिफायर-1 में अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका