Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs RR : आमने-सामने होंगे स्मिथ और वॉर्नर, स्टोक्स की वापसी से राजस्थान होगी मजबूत, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 26वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 2:09:33

SRH vs RR : आमने-सामने होंगे स्मिथ और वॉर्नर, स्टोक्स की वापसी से राजस्थान होगी मजबूत, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 26वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने जा रहा हैं। यह मैच दुबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। लगातार 4 मैच हारकर राजस्थान 7वें स्थान पर है। हैदराबाद ने सीजन में खेले 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। राजस्थान आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगा। स्टोक्स की वापसी से राजस्थान मजबूत होगी।

वॉर्नर और स्मिथ की जंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल में स्मिथ और वॉर्नर आमने-सामने होंगे लेकिन यह मुकाबला वाकई दिलचस्प होगा। कप्तान और खिलाड़ी के रूप में जहां व़ॉर्नर सफल रहे हैं वहीं स्मिथ को दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों में गिना जाता है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की कोशिश अपनी टीम को जीत दिलाकर टूर्नमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।
हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 6 सनराइजर्स ने अपने नाम किए हैं और 5 राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। बीते चार में से तीन में सनराइजर्स ने राजस्थान को हराया है। दोनों टीमों में पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने जीत हासिल की थी।

हैदराबाद-राजस्थान के महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। दुबई में रिकॉर्ड

इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

हैदराबाद ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता

हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.50% है। एसआरएच ने अब तक कुल 114 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 61 मैच जीते और 53 हारे हैं। वहीं, राजस्थान का सक्सेस रेट 50.66% है। राजस्थान ने अब तक कुल 153 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 77 जीते और 74 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका