न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : नाले में मिला दो दिन से लापता छात्र का शव, चेहरे पर एसिड से झुलसने जैसे निशान

19 साल के मेहड़ा सैदवार निवासी आनंद गौतम 27 जुलाई को घर से बाहर आटा पिसवाने को कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा और नाले में छात्र का शव पाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jul 2020 2:36:37

उत्तर प्रदेश : नाले में मिला दो दिन से लापता छात्र का शव, चेहरे पर एसिड से झुलसने जैसे निशान

उत्तर प्रदेश में बढ़ता क्राइम आज के समय में बड़ी चिंता का विषय बना हुआ हैं। इसके चलते आए दिन अमानवीय घटनाएं सामने आती हैं जो दिल दहला देती हैं। ऐसा ही एक हादसा हुआ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जहां 19 साल के मेहड़ा सैदवार निवासी आनंद गौतम 27 जुलाई को घर से बाहर आटा पिसवाने को कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा और नाले में छात्र का शव पाया गया। चहरे पर एसिड से झुलसने जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

युवक दिन के तीन बजे घर से आटा पिसवाने को कहकर घर से निकला। देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार को मुंडेरवा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। घर वालों का कहना है कि सोमवार सुबह आनंद घर से नहा धोकर बरडाड़ चौराहे पर स्थित शिवमंदिर पर जल चढ़ाने के लिए गया। वापस आने के बाद तीन बजे गेहूं पिसवाने के लिए मनिकौरा कला के पांडेय आटा चक्की पर गया। बुधवार को सुबह नाले में मछली का शिकार करने गए कुछ लोगों ने बांस में फंसा शव देखा। इसकी सूचना धीरे-धीरे फैल गई।

घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आनंद के रूप में की। मौके पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला मय टीम पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। चेहरे को झुलसा पाया गया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि पानी में उतराया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। आंनद मूल रूप से कोतवाली थाने के सोनूपार के निकट स्थित बल्ली पट्टी गांव मूल निवासी है। सैदवार में नेवासे में मिली जमीन पर अपने परिजनों के साथ रहता था। मां उर्मिला, बहन व एक छोटे भाई की रो रोकर हालात खराब है। वह अपने माता पिता की तीसरे नंबर की संतान था। उसने इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा पास की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल