न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें अपने Aadhaar की डिटेल्स को लॉक, बचाए चोरी होने से

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज सबसे जरूरी डाक्युमेंट बन गया है, जिसके चलते इसकी सुरक्षा एक अहम् मुद्दा बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 July 2019 10:23:10

इस तरह करें अपने Aadhaar की डिटेल्स को लॉक, बचाए चोरी होने से

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज सबसे जरूरी डाक्युमेंट बन गया है, जिसके चलते इसकी सुरक्षा एक अहम् मुद्दा बन गया है। आपके आधार डेटा की चोरी न हो इसलिए UIDAI ने लॉक/अनलॉक ( Lock/Unlock) की सुविधा को शुरू किया है। इसकी मदद से आप अपने आधार की जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे। तो चलिए हम आपको बताते है कि कैसे आप अपने आधार कार्ड की डिटेल को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

आधार को लॉक (LOCK) करने के लिए

इसके लिए सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। वहां आपको आधार ऑनलाइन सर्विस में तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें तीसरे नंबर पर Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें। ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा। लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। इसे डालने के बाद नीचे आ रहे सेंड OTP पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आ जाएगा। ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट लॉग इन हो जाएगा। इसके बाद आपको अपना डेटा लॉक करने के लिए फिर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करते ही आपके पास 'Congratulation! Your Biometrics Is Locked' लिखा मैसेज आ आएगा।

आप SMS के द्वारा भी आधार को लॉक कर सकते है

ग्राहक ऑफ लाइन भी अपने आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा। SMS में ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजें। इसके बाद UIDAI आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा।

Unlock करने के लिए दोहराएं ये प्रोसेस

अपने Aadhaar को अनलॉक करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा, जिसके बाद आपको पास Enable और Disable का ऑप्शन आएगा। इसमें जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे तो आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा।

SMS के द्वारा अन-लॉक कैसे करें

अपना आधार नंबर अनलॉक करने के लिए, आपके पास अपनी नवीनतम वर्चुअल आईडी होनी चाहिए। अपने मोबाइल से GETOTPLAST आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक लिखकर 1947 पर भेजें। इसके बाद अनलॉकिंग रिक्वेस्ट को भेजें। फोन से मैसेज लिखकर UNLOCKUIDLAST अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक और 6 अंकों का ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजें। आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।

आधार और पैन कार्ड के नए नियम

बजट में आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर कई तरह के नियम बदल दिए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में एलान किया कि जहां भी पैन नंबर देना होता है वहां पर अब आधार नंबर दिया जा सकता है। मतलब जहां भी पैन जरूरी था वहां अब आधार नंबर देने का विकल्प रहेगा। ऐसे में उन लोगों को फायदा होगा जिनके पास पैन कार्ड नहीं है। अब जो भी आधार नंबर के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न भरेगा नए सिस्टम के तहत इनकम टैक्स विभाग खुद ही उसका पैन कार्ड जारी कर देगा। अब आधार और पैन का डेटा जुड़ जाएगा।

हम आपको बताएंगे कि आपको कहां-कहां पैन कार्ड देना होता है जिसकी जगह अब आप आधार नंबर दे सकेंगे।

- इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड भी जरूरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एलान किया कि जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है वो अब आधार नंबर देकर भी अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

- अब अगर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा का कैश ट्रांजैक्शन करते हैं तो पैन नंबर के बदले आधार नंबर दे सकते हैं। बैंक में अगर आप 50 हजार रुपए से ज्यादा जमा करते हैं तो आधार नंबर से काम चल जाएगा।

- इसके अलावा म्यूचुअल फंड निवेश और शेयरों की खरीद बिक्री में जहां भी पैन कार्ड जरूरी है वहां भी अब आधार नंबर दिया जा सकेगा।

- अगर आप 2 लाख रुपए से ज्यादा का सोना खरीदने जाते हैं तो ज्वेलर आपसे पैन कार्ड मांगता है। अब आप ज्वेलर को अपना आधार नंबर दे सकेंगे।

- अगर आप कोई फोर व्हीलर वाहन खरीदने जा रहे हैं तो अब आप पैन कार्ड के बदले आधार कार्ड दे सकेंगे।

- अब क्रेडिट कार्ड की अर्जी के लिए भी पैन कार्ड जरूरी नहीं होगा। यहां भी आधार नंबर से काम चलाया जा सकेगा।

- अगर आप किसी होटल में एक बिल पर 50 हजार रुपए कै कैश पेमेंट करते हैं या विदेश यात्रा में इतना खर्चा करते हैं तो यहां भी आधार से काम चल जाएगा।

- किसी इंश्योरेंस कंपनी को प्रीमियम के तौर पर एक साल में 50 हजार का पेमेंट करते हैं तो पैन के बदले आधार नंबर दे सकेंगे।

- अगर आप किसी कंपनी में जो लिस्टेड नहीं है उसके 1 लाख रुपए से ज्यादा के शेयर खरीदते हैं तो वहां भी अब आधार नंबर से काम चल जाएगा।

- 10 लाख रुपए से ज्यादा की अचल संपत्ति खरीदने पर भी अब पैन के बदले आधार नंबर दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?
IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?