न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs DC : दिल्ली के ये 5 जाबांज खिलाड़ी पड़े विराट सेना पर भारी, दर्ज कराई बड़ी जीत

आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हिं जिनका प्रदर्शन लाजवाब रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 8:45:35

RCB vs DC : दिल्ली के ये 5 जाबांज खिलाड़ी पड़े विराट सेना पर भारी, दर्ज कराई बड़ी जीत

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 19वां मुकाबला खेला गया जिसमें दिल्ली ने बेंगलुरु को करारी हार दी। दिल्ली इस जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 196/4 का बड़ा स्कोर रखा, जिसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 137/9 ही बना पाई। दिल्ली के सामने विराट सेना के परास्त होने का कारण कुछ जाबांज खिलाड़ी बने जिनके खेल ने RCB को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हिं जिनका प्रदर्शन लाजवाब रहा।

मार्कस स्टोइनिस

टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया। स्टोइनिस ने आरसीबी के खिलाफ पांचवें नंबर पर उतरकर मात्र 26 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के भी लगाए। उन्होंने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रनों की बड़ी साझेदारी भी की।

कागिसो रबाडा

पिछले मैच में 51 रन लुटाने वाले तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने जोरदार वापसी की। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ चार विकेट चटकाए। रबाडा ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 24 रन दिए और विराट कोहली समेत आरसीबी के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।

पृथ्वी शॉ

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में 42 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सात ओवर में 68 रन जोड़े। शॉ ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के भी लगाए।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने अमित मिश्रा की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के दो खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाकर अपना शिकार बनाया। पटेल ने चार ओवर में मात्र 18 रन देकर फिंच और मोईन अली का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

एनरिच नोर्त्जे

टीम के तेज गेंदबाज नोर्त्जे ने फिर से शानदार गेंदबाजी की। पिछले मैच में तीन विकेट चटकाने वाले नोर्त्जे ने इस बार भी दो विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर एबी डिविलियर्स का महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती