न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs DC : दिल्ली के इन 5 सूरमाओं के आगे नहीं टिक पाए राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज

आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन 5 सूरमाओं की जानकारी लेकर आए हैं जिनके सामने राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज नहीं टिक पाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 8:37:21

RR Vs DC : दिल्ली के इन 5 सूरमाओं के आगे नहीं टिक पाए राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज

बीते दिन शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा और अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच था जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का आमना-सामना हुआ था। राजस्थान की शुरुआत टॉस की जीत के साथ हुई थी लेकिन अंत 46 रन की बड़ी हार के साथ हुआ। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का टारगेट दिया। दिल्ली टीम ने एक बार फिर से तीन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को शिकस्त दे दी। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के उन 5 सूरमाओं की जानकारी लेकर आए हैं जिनके सामने राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज नहीं टिक पाए।

मार्कस स्टोइनिस

दिल्ली के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक बार फिर से बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने के साथ ही विकेट भी दिलाए। स्टोइनिस ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के बड़े विकेट अपने नाम किए।

शिमरोन हेटमेयर

एक वक्त मुश्किल में दिख रही दिल्ली की तरफ से हेटमेयर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 45 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंदों में एक चौका और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा हेटमेयर ने फील्डिंग भी शानदार की। उन्होंने स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और श्रेयस गोपाल के तीन कैच पकड़े।

रविचंद्रन अश्विन

अश्विन ने कसी हुई गेंदबाजी की और राजस्थान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। उन्होंने बटलर का बड़ा विकेट अपने नाम किया। अश्विन ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके।

कागिसो रबाडा

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा हालांकि शुरुआत में काफी महंगे साबित हुए लेकिन अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। रबाडा ने 3।4 ओवर में 35 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। रबाडा ने तेवतिया, आरोन और आर्चर का शिकार किया।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी की। साथ ही टीम के लिए महत्वपूर्ण रन भी बनाए। पटेल ने पहले आठ गेंदों में 17 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में दो ओवर में आठ रन देकर एक विकेट भी लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर परिवारवाद तक, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक