न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कासिम सुलेमानी के जनाजे में मची भगदड़, 35 की मौत, 48 घायल

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की अंतिम यात्रा में हुई भगदड़ की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 5:47:20

कासिम सुलेमानी  के जनाजे में मची भगदड़,  35 की मौत, 48 घायल

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की अंतिम यात्रा में हुई भगदड़ की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोमवार को कासिम सुलेमानी के गृहनगर केरन में अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इस अंतिम यात्रा में तकरीबन 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। लेकिन इसी दौरन भगदड़ मच गई। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो गए, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही एंगेलैब स्क्वायर के पास तेहरान यूनिवर्सिटी की तरफ लोग जुटने लगे, जहां अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारों के बीच अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं। तेहरान, कोम, मशहद और अहवाज में भी सड़कों पर लाखों लोग मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए, जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए थे। एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का था। शीराज से अपने कमांडर को अंतिम विदा देने के लिए करमान आए लोगों में से एक का कहना था, 'हम पवित्र सुरक्षा के महान कमांडर को श्रद्धांजलि देने आए हैं।'

iran,military commander qasim soleimani,funeral,stampede,us airstrike,news,news in hindi

बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी और लोगों को सड़कों से अपने वाहनों को हटाने के लिए पहले ही कह दिया गया था। अधिकारियों ने राजधानी में सुरक्षा उपायों को बढ़ाया है और रविवार दोपहर बाद से हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं।

iran,military commander qasim soleimani,funeral,stampede,us airstrike,news,news in hindi

जनाजे के उठने के दौरान लोग सुलेमानी की तस्वीरें, ईरानी झंडा और बैनर व अमेरिका के खिलाफ लिखे नारे लिए हुए थे। तेहरान स्थित प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को संबोधित करते हुए जनरल सुलेमानी की बेटी जैनब ने कहा कि अमेरिका और यहूदीवाद (जियोनिज्म) को समझना चाहिए कि मेरे पिता की शहादत ने प्रतिरोध के मोर्चे पर ज्यादा लोगों को जागरूक किया है। यह उनके लिए जीवन को दुस्वप्न बना देगा।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे के पास किए गए ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत हो गई थी। हमले के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अभूतपूर्व तरीके से बढ़ गया है और ईरान ने इसका बदला लेने की कसम खाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत