न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता: स्टेशन पर मची भगदड़ में 2 की मौत 17 घायल, ममता बोलीं - रेलवे की लापरवाही

अमृतसर दर्दनाक रेल हादसे के बाद मंगलवार शाम ट्रेन पकड़ने को लेकर पश्चिम बंगाल में हावड़ा के संतरागाछी रेलवे स्‍टेशन पर भगदड़ मच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 6:03:08

कोलकाता: स्टेशन पर मची भगदड़ में 2 की मौत 17 घायल, ममता बोलीं - रेलवे की लापरवाही

देश में रेल हादसों का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अमृतसर दर्दनाक रेल हादसे के बाद मंगलवार शाम ट्रेन पकड़ने को लेकर पश्चिम बंगाल में हावड़ा के संतरागाछी रेलवे स्‍टेशन पर भगदड़ मच गई। इसमें 2 लोगों के मारे जाने और 17 के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। मरने वालों की पहचान मिदनापुर निवासी कलाकांत सिंह और मुर्शिदाबाद निवासी तासीर सरदार के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। घायलों को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक साथ 3 गाड़ियों के आ जाने के कारण भीड़ अधिक हो गई थी जिसकी वजह से भगदड़ मच गई।

बड़े अपडेट्स

-रेलवे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

-भगदड़ में घायल तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

-रेलवे ने बताया कि सांतरागाछी के फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई।

-रेलवे के मुताबिक- रेलवे स्टेशन पर एक साथ तीन ट्रेनों के आने की वजह से यह हादसा हुआ।

-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए

-ममता बनर्जी ने हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि अनदेखी और समन्वय की कमी की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

-सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख जबकि घायलों के लिए एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

रेलवे के कोऑर्डिनेशन में कमी

ममता बनर्जी ने कहा है अब उनके पास घटना की जानकारी आ गई है। उन्होंने कहा कि तीन ट्रेनों की एकसाथ घोषणा की गई। इस वजह से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इससे 17 लोग घायल हो गए, जिसमें 1 की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के तकनीकी पहलू भी हैं। हाल ही में मैंने रेलवे के साथ होती दुर्घटनाएं देखी हैं। मैं भी रेल मंत्री रही हूं, इसलिए मुझे इसके संचालन की जानकारी है। लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। रेलवे के कोऑर्डिनेशन में कमी है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इसे रोका जा सकता था।

हेल्पलाइन नंबर जारी

घायलों की स्थिति जानने के लिए प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर 032221072 (खड़गपुर) 03326295561(संतरागाछी) पर संपर्क कर घायलों की स्थिति जानी जा सकती है।

लगातार हो रहे हादसे

बता दें कि अमृतसर के धोबी घाट इलाके में जोड़ा फाटक के पास गत शुक्रवार शाम रावण दहन के दौरान हुए रेल हादसे में 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि 58 लोग अन्य घायल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत