न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने दिया विवादित बयान, 'कुत्ते' से की गौरी लंकेश की तुलना

हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने पिछले साल हमले में मारी गईं पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश को लेकर एक विवादित बयान दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jun 2018 12:35:18

श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने दिया विवादित बयान, 'कुत्ते' से की गौरी लंकेश की तुलना

हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने पिछले साल हमले में मारी गईं पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने उनकी तुलना कुत्ते से करते हुए कहा है कि गौरी लंकेश की हत्या का विरोध करने वाले लोगों ने कांग्रेस के असफल शासन का विरोध क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी गौरी लंकेश की हत्या पर प्रतिक्रिया दें, लेकिन अगर कर्नाटक में कुत्ते की मौत हो जाएं तो क्या मोदी को प्रतिक्रिया देनी चाहिए?

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो हत्याएं हुईं। किसी ने कांग्रेस सरकार की नाकामी पर सवाल नहीं उठाए। कांग्रेस से पूछने के बजाए वे सवाल पूछ रहे हैं कि गौरी लंकेश हत्याकांड पर प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी क्यों साध रखी है। अगर कर्नाटक में किसी कुत्ते की मौत हो जाती है, तो क्या उसके लिए भी नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं? उनके इस बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है।

रिपोट्स के मुताबिक, मुथालिक ने अपने बयान में कहा कि गौरी लंकेश की हत्या से उनका कोई संबंध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच एजेंसी (एसआईटी) की टीम ने इस मामले में श्रीराम सेना के विजयपुरा जिला अध्यक्ष राकेश मथ को पूछताछ के लिए समन भेजा है, क्योंकि गौरी को गोली मारने वाला संदिग्ध परशुराम वाघमारे इसी हिंदुत्ववादी संगठन का सदस्य है।

इस 26 वर्षीय शख्स ने एसआईटी की पूछताछ में दावा किया है कि 5 सितंबर 2017 की रात को बंगलूरू के आरआर नगर स्थित घर के सामने जब उसने गौरी को चार गोलियां मारीं तो उसे पता नहीं था कि वह किसे मार रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल