न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा : जन्माष्टमी का जिम्मा निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को, राजस्थानी गाय के दूध-घी से होगा श्रीकृष्ण का अभिषेक

‘सशक्त भारत-समृद्ध भारत-अखण्ड भारत’ के संकल्प के साथ इस साल मथुरा के मंदिरों में जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व मनाया जायेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 10:33:41

मथुरा : जन्माष्टमी का जिम्मा निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को, राजस्थानी गाय के दूध-घी से होगा श्रीकृष्ण का अभिषेक

‘सशक्त भारत-समृद्ध भारत-अखण्ड भारत’ के संकल्प के साथ इस साल मथुरा के मंदिरों में जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व मनाया जायेगा। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार मथुरा में जन्माष्टमी के व्यवस्था की जिम्मेदारी किसी निजी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को देने जा रही है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं। कंपनी पूरे कार्यक्रम के लिए एक थीम निर्धारित करेगी और इसी थीम के आधार पर आयोजन स्थल को सजाया जाएगा। इसके लिए ढाई करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इस बार जन्माष्टमी पर्व पर स्वर्ण जड़ित कामधेनु स्वरूपा गाय जन्म के बाद कान्हा का दुग्धाभिषेक करेगी। इसके लिए राजस्थान से गाय का दूध और घी मंगाया जाएगा। जन्माष्टमी पर्व शनिवार 24 अगस्त को मनाया जाएगा।

24 को ही दही हांडी कार्यक्रम, मैदान में होगी 900 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के रामलीला मैदान पर 24 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम होगा। इस मैदान में 900 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 60 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जाएगा। इस मंच पर एलईडी स्क्रीन लगेगी। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को यहां तीन अस्थाई गेट बनाने होंगे। इस बार दही हांडी का भी कार्यक्रम भव्य तरीके से किया जाएगा। मुंबई की गैलेक्सी कंपनी को यह जिम्मा सौंपा गया है।

दही हांडी का कार्यक्रम भी 24 अगस्त को ही होगा। भगवान कृष्ण के जन्म के बाद रात 12:05 बजे मंदिरों और घरों में सामूहिक शंखनाद होगा। भगवान की पोशाक कोलकाता और मथुरा के कारीगर बना रहे हैं। बेशकीमती पोशाक में रत्न, मोती, रेशम, जरी और जरदोजी का काम होगा। मंदिर तक न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु एलईडी स्क्रीन पर दर्शन कर सकेंगे। घंटे घड़ियाल और ढोल पर महाराष्ट्र के कलाकार मंगल ध्वनि करेंगे। मेवा, कुटु, गोंद और मिगी के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत