न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं बीजेपी की राजनीतिक 'आइटम गर्ल' हूँ, मेरे नाम पर लड़ती है चुनाव : आजम खान

बीजेपी सारे चुनाव मेरे नाम पर ही लड़ती रही है, पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा, अब लोकसभा चुनाव भी मेरे ही नाम पर लड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Oct 2018 7:35:28

मैं बीजेपी की राजनीतिक 'आइटम गर्ल' हूँ, मेरे नाम पर लड़ती है चुनाव : आजम खान

अपने बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने बुधवार को मशवराती काउंसिल की विशेष बैठक के दौरान कहा कि वह बीजेपी की राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था और अब उनके नाम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।

बैठक में संवाददाताओं से बातचीत में खुद को बीजेपी की ‘आइटम गर्ल’ बताया और कहा, ‘बीजेपी सारे चुनाव मेरे नाम पर ही लड़ती रही है, पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा, अब लोकसभा चुनाव भी मेरे ही नाम पर लड़ेगी।'

आजम ने कहा, 'मेरा तो यह हाल कर दिया है कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरे ऊपर कितने मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। मेरे नाम से कितने समन और वारंट जारी कर दिए गए हैं, मैं तो बस उन्ही मुकदमों की पैरवी करता घूमता रहता हूं।’

कुतबमीनार पर दे देना फांसी

उन्होंने दावा किया कि उनके पास कोई सम्पति नहीं है। उनका सिर्फ एक बैंक खाता है जो विधान भवन में स्थित एसबीआई की शाखा में है। इसके सिवाय अगर देश के किसी भी बैंक में उनका कोई खाता मिल जाये तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। खान ने बताया कि मशवराती काउंसिल ने निर्णय लिया है कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने के लिये दलितों, पिछड़ों और कमजोरों को एकजुट करना होगा, तभी इंकलाब आएगा। इसके लिए उन सभी मुद्दों से हटना होगा जिनको लेकर बीजेपी देश में आग लगाना चाहती है।

आप मन्दिर बनाइये, विरोध की चिंता छोड़िए

राम मंदिर मामले पर आजम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश की सर्वोच्च संस्था है। उसका आदेश सबसे ऊपर होना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि जब 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तब किसी मुस्लिम संगठन ने कोई विरोध नहीं किया। आप मन्दिर बनाइये, विरोध की चिंता छोड़िए। आपको जो करना है कीजिये मगर देश को गुमराह मत कीजिये।

बीजेपी ने बताया अभद्रता

इस बीच, प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि आजम विक्षिप्त हो गये हैं। वह वोट बैंक, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की जो राजनीति करते थे, उसके दिन जा चुके हैं। बीजेपी ने खान के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किया है, वह उनकी सोच को दर्शाता है।

बीजेपी ने कहा कि आजम ने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किया है, वह उनकी सोच को दर्शाता है। यही सोच सपा की है और ऐसे लोगों की है जो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत