Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, आज डाला जाएगा एक और स्टेंट

डॉक्टर आफताभ खान आज डॉक्टर देवी शेट्टी की मौजूदगी में गांगुली का स्टेंटिंग करेंगे। इससे पहले अस्पताल की ओर से कहा गया था कि गांगुली की हालत स्थिर है और वह सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Jan 2021 9:39:35

सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, आज डाला जाएगा एक और स्टेंट

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को इसी महीने के शुरुआत में दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब एक बार फिर से सौरव गांगुली को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद बुधवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपोलो अस्पताल के बयान के अनुसार, डॉक्टर सप्तर्षि बासु और डॉक्टर सुरज मंडल उनको देख रहे हैं। डॉक्टर आफताभ खान आज डॉक्टर देवी शेट्टी की मौजूदगी में गांगुली का स्टेंटिंग करेंगे। इससे पहले अस्पताल की ओर से कहा गया था कि गांगुली की हालत स्थिर है और वह सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए आए हैं।
तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी थीं

आपको बता दे, पहले गांगुली को व्यायाम करते हुए सीने में दर्द उठा था। उनके इलाज के लिए नौ सदस्यीय चिकित्सा टीम बनाई गई थी। गांगुली के हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी थीं। डॉक्टर देवी शेट्टी, आर के पांडा, सैमुअल मैथ्यू, अश्विन मेहता और न्यूयॉर्क से शमिन के शर्मा जैसे विशेषज्ञों से राय लेने के बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया था। उस समय कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर गांगुली को एक और स्टेंट लगाया जाएगा।
फिलहाल गांगुली को निगरानी में रखा गया। उनके इलाज के लिए 4 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि मंगलवार शाम से गांगुली अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। बुधवार को भी ऐसी स्थिति बने रहने पर उनका ईसीजी किया जिसमें कुछ बदलाव दिखे। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें चक्कर आ रहा था और सीने में हल्की सी तकलीफ थी। सूत्र ने कहा कि परिवार ने गांगुली को अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology