न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज साफ हो सकती है महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर, सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार

महाराष्ट्र में ठोस फैसला लेने के लिए आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Nov 2019 8:46:08

आज साफ हो सकती है महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर, सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार

महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने से पहले एनसीपी और कांग्रेस में बैठकों का दौर अभी भी जारी है। महाराष्ट्र में ठोस फैसला लेने के लिए आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शिवसेना को समर्थन देने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सब सब फाइनल हो जायेगा। वही इससे पहले रविवार को पुणे में एनसीपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस और एनसीपी के नेता सभी मुद्दों का हल निकालेंगे। इस बैठक में सुप्रिया सुले, जितेंद्र आव्हाड, छगन भुजबल, जयंत पाटिल, धनंजय मुंडे, अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, फौजिया खान और हसन मुसरिफ समेत अन्य नेता शामिल रहे।

नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना जरूरी है और एक सरकार का गठन जल्द से जल्द होना चाहिए। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार गठन पर सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बता दे, तीनों पार्टियों के बीच में बंटने वाले मंत्रालय के बारे में ड्राफ्ट किया जा चुका है, इस पर भी इस मीटिंग में बात हो सकती है। महाराष्ट्र में 12 नवंबर को सरकार नहीं बनने के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद शिवसेना अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। शिवसेना ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री उनकी ही पार्टी का होगा। हालाकि, शरद पवार भी इस बात पर राजी नजर आ रहे है। वही दो डिप्‍टी सीएम की बात भी सामने आ रही है, जिसे एनसीपी और कांग्रेस को दिया जा सकता है। हालांकि इस बीच बीजेपी ने भी सरकार के बारे में अपनी दावेदारी पेश कर हलचल पैदा कर दी है।

news,maharashtra,maharashtra news in hindi,ncp,sharad pawar,shivsena,congress,sonia gandhi,bjp,news in hindi

संजय राउत का बीजेपी पर हमला

वही शिवसेना संसाद संजय राउत ने आजतक से बातचीत में कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हो चुकी है हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हमें 170 विधायकों का समर्थन हासिल होगा और हमारी सरकार पांच साल चलेगी और सीएम शिवसेना का ही होगा। कल शरद पवार साहब सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हम अभी बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। कोई बीजेपी के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा किमहाराष्ट्र में दिसंबर तक सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा शरद पवार अनुभवी हैं, वो सरकार चाहते हैं। इसलिए उनका अनुभव काम आएगा। शरद पवार को लेकर हमारे मन को कोई संशय नहीं हैं। एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर हम अगले पांच साल तक सरकार चलाएंगे। शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया है। जो सबके सामने कहा था अब उस से मुकर गए हैं। महाराष्ट्र में अब नेता तो क्या जनता भी बीजेपी के साथ नहीं है और सदन में हमारी सीट बदल दी गई। कोई बात नहीं। लेकिन इतना समझ लेना चाहिए दिल्ली किसी के बाप की नहीं हैं। बड़े-बड़े आए और चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत