Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दरभंगा : बेटे ने किया प्रेम विवाह तो दिवाली के दिन मां को निर्वस्त्र कर पीटा

बिहार के दरभंगा से दिवाली के दिन अत्यधिक अमानवीय घटना सामने आई। यहां, एक मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Nov 2020 12:15:37

दरभंगा : बेटे ने किया प्रेम विवाह तो दिवाली के दिन मां को निर्वस्त्र कर पीटा

बिहार के दरभंगा से दिवाली के दिन अत्यधिक अमानवीय घटना सामने आई। यहां, एक मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। वजह ये थी कि उस पीड़ित औरत के बेटे ने प्रेम विवाह कर शादी के बाद फोटो वायरल कर दी। स्थानीय अखबारों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक इससे नाराज लड़के के परिजनों ने लड़के के घर में घुस कर उसकी मां को अर्धनग्न कर उसका बाल काट दिया। मारपीट की गई। एक दूसरी जाति के व्यक्ति के हाथों मांग में सिंदूर भरवाया गया। माला पहनवाया गया। पीड़ित महिला के पति इस घटना से इतना डर गए कि वो घर से भाग गए। बीच-बचाव को आए पीड़ित की सास, देवरानी और दो अन्य बेटों के साथ भी मारपीट की गई।
लड़की के परिजनों ने मकान के अंदर काफी तबाही मचाई। लूटपाट भी की। महिला के साथ हुई इस घटना से गांव में तनाव है। बिरौल एसडीपीओ दिलीप झा ने बताया कि लड़की के परिजनों और लड़के के परिजनों की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों मामलों की जांच चल रही है। घायल महिला और उनकी सास को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एसडीपीओ दिलीप झा ने बताया कि आधारपुर गांव के उमेश झा के बेटे सोनू का पड़ोस के अरुण झा की बेटी बिंदिया से प्रेम प्रसंग था। बिंदिया के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। लड़की चाची के साथ रहती थी। 12 नवंबर को लड़की किसी परीक्षा के नाम पर घर से निकली और शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। जब लड़की का पता नहीं चला तो उसकी चाची ने घनश्यामपुर थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया। जिसमें 7 लोगों को नामजद किया गया। लड़के ने शनिवार को दिन के 11 बजे लड़की के साथ की गई शादी की फोटो वायरल कर दी। इससे आक्रोशित लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका