न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटे ने ही रची थी पिता के हत्या की साजिश, टीवी पर क्राइम शो देख बनाया था प्लान

जिले के सुखेर इलाके में एक बेटे ने अनुकंपा पर सरकारी नौकरी पाने के लिए अपने पिता की हत्या की साजिश रची।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 4:52:08

उदयपुर : सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटे ने ही रची थी पिता के हत्या की साजिश, टीवी पर क्राइम शो देख बनाया था प्लान

कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो रिश्तों को शर्मसार करती हैं। ऐसी ही एक घटना उदयपुर से सामने आई जहां एक बेटे ने सरकारी नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या कर दी। जिले के सुखेर इलाके में एक बेटे ने अनुकंपा पर सरकारी नौकरी पाने के लिए अपने पिता की हत्या की साजिश रची। इसमें दोस्त को भी रूपयों का लालच देकर शामिल कर लिया। आरोपी बेटे ने टीवी सीरियल सावधान इंडिया के एपिसोड को बार बार देखकर हत्या का आइडिया सीखा। लेकिन, बेटा और उसका दोस्त कानून के शिकंजे से बच नहीं सके। सुखेर थाना पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस तपेन्द्र मीणा और सुखेर थानाधिकारी डी।पी। दाधीच के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

उदयपुर एसपी कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी अंकित पालीवाल निवासी नाकोड़ा नगर, कालका माता रोड उदयपुर है, जबकि दूसरा आरोपी अंकित का दोस्त निखिल है। पूछताछ में निखिल ने बताया कि वह और उसका दोस्त अंकित दोनों बेरोजगार है। वे दोनों कई दिनों से रेस्टोरेन्ट शुरु करने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन रूपयों का इंतेजाम नहीं हो रहा था। तब एक महीने पहले अंकित ने निखिल से कहा कि वे दोनों मिलकर उसके पापा को मार देते है। इससे अंकित को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी मिल जाएगी। साथ ही, जो रुपया मिलेगा। उससे रेस्टोरेंट का कारोबार शुरु कर देंगे।

दोनों दोस्तों ने मिलकर सावधान इंडिया का एपिसोड बार बार देखा

हत्या की साजिश का आइडिया तलाश करने के लिए अंकित व निखिल ने बार-बार सावधान इंडिया के एपीसोड देखा। आखिर में प्लान बनाया कि अंकित के पिता राकेश को स्कूल से घर लौटते वक्त रास्ते में मार देंगे। हत्या को रोड एक्सीडेंट का रुप दे देंगे। तब दोनों दोस्तों ने पहले रैकी की। फिर सुखेर में बेदला पुलिया को वारदात के लिए चुना क्योंकि वहां बड़े डिवाईडर रोड पर थे। जहां गाडी बहुत धीरे करनी पड़ती है। वहीं सड़क किनारे झाड़ियां भी है। जहां वारदात के बाद अंकित व निखिल छिप सकते थे।

इस तरह की वारदात, स्कूटी नंबर से खुल गई साजिश

एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि 14 अक्टूबर को अंकित के पिता राकेश अपने स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी डिवाइडर पर गाड़ी रुकने पर निखिल ने अपने पिता राकेश के सिर पर बड़ा पत्थर मारा। इससे वे सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट पहना होने से उनकी जान बच गई। तब निखिल ने दूसरा पत्थर भी मारा। तभी पीछे से गाड़ियां आ गई। इससे घबराकर निखिल स्कूटी लेकर भाग गया। अंकित को बताया कि काम नहीं हुआ।

वारदात के बाद अंकित की प्रेमिका के घर भाग निकले दोनों आरोपी

पूछताछ में निखिल ने बताया कि वारदात के बाद घबरा गए थे। इस पर वे दोनों अंकित की प्रेमिका के घर पर खेरादीवाड़ा चले गये। यह भी सामने आया कि अंकित के पिताजी अंकित को रूपये नहीं देते थे। वे उसे रोज-रोज घूमने फिरने नहीं देते थे। अंकित की लव मैरिज से भी नाराज थे। ऐसे में रुपयों के इंतेजाम, सरकारी नौकरी पाने और पिता की रोकटोक से छुटकारा पाने के लिए अंकित ने निखिल के साथ मिलकर अपने पिता राकेश की हत्या की साजिश रची। इस खुलासे में मुकेश कुमार हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल गोविन्द सिंह, डालाराम, राजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार सहित महिला कांस्टेबल भारती व सुनीता ने अहम रोल निभाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत