Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : सिलिंडर से सिर पर वारकर सोफा कारीगर की हुई हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

एक वारदात गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर में घटित हुई जहां सोफा कारीगर वाजिद अली (40) के सिर पर छोटे सिलिंडर से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 5:56:07

गोरखपुर : सिलिंडर से सिर पर वारकर सोफा कारीगर की हुई हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

कई बार ऐसा होता हैं कि किसी वारदात के बाद आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती हैं। ऐसी ही एक वारदात गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर में घटित हुई जहां सोफा कारीगर वाजिद अली (40) के सिर पर छोटे सिलिंडर से प्रहार कर हत्या कर दी गई।घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
आसपास के लोगों को वारदात की भनक नहीं लग सकी। रात आठ बजे के करीब किराएदार बहादुर के आने पर हत्या की खबर पुलिस को हो सकी। इसके बाद एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ फोरेंसिक टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, वाजिद अली लच्छीपुर स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे। बहादुर नाम का किराएदार मकान में रहता है। बहादुर सुबह काम पर चला गया था। बुधवार रात आठ बजे के करीब वह लौटा तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है। अंदर वाजिद का दरवाजा बिना चिटकनी लगाए बंद था। बहादुर के आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उसे शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा। बिस्तर के नीचे वाजिद का शव पड़ा था। पास में एक छोटा सिलिंडर पड़ा था, जिस पर खून के निशान थे।

यह देखकर वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ ने कहा कि सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका