न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गोत्र' वार : राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी ने बताया अपना गोत्र, ट्विटर पर यूं मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब

टेक्स्टाइल मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से भी अपना गोत्र बता दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 4:36:20

'गोत्र' वार : राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी ने बताया अपना गोत्र, ट्विटर पर यूं मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब

सोमवार को राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मंदिर पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुष्कर सरोवर की पूजा की इस दौरान जब पुजारी राजनाथ कौल ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनका गोत्र पूछा तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना गोत्र का नाम लेते हुए कहा कि वह कौल दत्तात्रेय गौत्र के है। वही राहुल गांधी द्वारा अपने गोत्र का खुलासा करने के बाद टेक्स्टाइल मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से भी अपना गोत्र बता दिया है। ट्विटर पर एक शख्स की ओर से पूछे गए सवाल पर स्मृति ने अपना गोत्र बताया है। केंद्रीय मंत्री ने पिता पक्ष से अपना गोत्र बताया है। साथ ही यह भी बताई हैं कि उनके पति पक्ष से गोत्र नहीं है।

यूजर @RiturajKonwar15 ने ट्विटर पर पूछा, 'क्या मैं स्मृति ईरानी जी (@smritiirani) और उनके पति वह बच्चों को गोत्र जान सकता हूं। क्या वह सिंदूर धार्मिक करणों से लगाती हैं या यह केवल फैशन है?' @RiturajKonwar15 ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर पेज, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज को टैग किया है। ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने अपने गोत्र का खुलासा किया और कहा कि मेरा गोत्र कौशल है जैसा कि मेरे पिता, उनके पिता और पिता का है। मेरे पति और बच्चे पारसी हैं। इसीलिए उनका कोई गोत्र नही है। मैं हिंदू धर्म में विश्वास रखती हूं इसीलिए सिंदूर लगाती हूं। अब आप अपनी जिंदगी पर ध्यान दें। धन्यवाद।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध शिवलिंग की पूजा करने पहुंचे थे। उस दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके उनका गोत्र पूछा था। पिछले दिनों राजस्थान के पुष्कर मंदिर में पूजा के दौरान पुजारी के पूछने पर राहुल गांधी ने बताया था कि उनका गोत्र कौल है। वे दत्‍तात्रेय कौल ब्राह्मण हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि राहुल गांधी के परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू कश्मीरी पंडित थे, जबकि राहुल के दादा फिरोज गांधी पारसी समाज से आते थे। वहीं राहुल गांधी की मां ईसाई धर्म से आती हैं। यानी राहुल गांधी का ननिहाल पक्ष ई्रसाई है। इस मामले पर चुटकी लेते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राहुल गांधी को अपने पिता और दादा जी का गोत्र बताना चाहिए ना कि माता की तरफ का गोत्र।

कौल ब्राह्मण कौन होते हैं?

संस्‍कृत में कौल शब्‍द की उत्‍पत्ति कुल से हुई है। कश्‍मीरी ब्राह्मण इसको अपने सरनेम के रूप में इस्‍तेमाल करते हैं। इनका संबंध शैव संप्रदाय से जोड़ा जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू कौल ब्राह्मण थे। उनका सरनेम नेहरू इसलिए पड़ा क्‍योंकि उनका घर नहर किनारे था। इसलिए उनका परिवार नेहरू सरनेम से प्रसिद्ध हुआ। हिंदू वंशावली परंपरा में पिता के आधार पर पुत्र के गोत्र का निर्धारण होता है। इस लिहाज से देखें तो राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी पारसी थे। इस कारण उनका दत्‍तात्रेय गोत्र से जुड़ा दावा सही प्रतीत नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन