न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सबरीमाला मंदिर विवाद : आलोचकों को स्मृति ईरानी ने इस अंदाज़ में दिया जवाब, फोटो शेयर कर लिखा- 'हम बोलेगा तो...😂🤔🤦‍♀️'

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आलोचकों के निशाने पर आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Oct 2018 3:44:13

सबरीमाला मंदिर विवाद : आलोचकों को स्मृति ईरानी ने इस अंदाज़ में दिया जवाब, फोटो शेयर कर लिखा- 'हम बोलेगा तो...😂🤔🤦‍♀️'

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आलोचकों के निशाने पर आ गई है। आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा था कि अगर जब महिलाएं खून से सना पैड लेकर दोस्त के घर नहीं जातीं तो भगवान के घर कैसे जा सकती हैं। केंद्रीय मंत्री के इसी बयान पर बखेड़ा खड़ा हुआ था, कई महिला संगठनों और विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए थे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था, 'पूजा करना मेरा अधिकार है, लेकिन अपवित्र करना नहीं। एक कैबिनेट मंत्री होने के नाते सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नहीं बोल सकती। क्या आप खून से सने सैनिटरी पैड को लेकर अपने दोस्त के घर जाएंगी? नहीं न, तो आप उसे भगवान के घर में क्यों ले जाएंगे।' इस बयान पर हुए विवाद के बाद स्मृति ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पारसी से शादी होने बाद भी उन्हें भी मुंबई के फायर टेंपल में जाने की इजाजत नहीं मिलती, लेकिन इस फैसले का वह सम्मान करती हैं। वही सबरीमाला मंदिर पर दिए अपने ब्यान को लेकर विवादों में आई स्मृति ईरानी ने आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईरानी ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका मुंह बंधा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है😂🤔🤦‍♀️'

smriti irani,sabarimala issue,sabarimala temple,kerala

केंद्रीय मंत्री का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। काफी लोग उनकी इस तस्वीर की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने आलोचकों को जवाब देने के इस तरीके की तारीफ की है। स्मृति ईरानी ने जो तस्वीर साझा की है, वह अभी की नहीं बल्कि उन दिनों की है जब वह टीवी एक्टिंग में एक्टिव थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल