उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध प्रशासन और पुलिस की नाकामी को दर्शाते हैं। आए दिन अपराध के चलते आम जनता में डर हैं। ऐसा ही एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से जहां शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाले अमित का शव बहरानपुर के जंगल में नलकूप पर पाया गया। सेल्समैन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पास से तमंचा और जेब में कारतूस व खोखा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
![उत्तर प्रदेश : सिर में गोली मारकर हत्या, शव के पास मिला तमंचा, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका news,latest news,crime news,shot in the head,uttar pradesh news,meerut news]()
गांव बहरानुपर निवासी राजू के तीन बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा अमित (28 वर्ष) अविवाहित था। वह मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। लॉकडाउन के चलते घर पर ही था।
परिजनों के अनुसार, अमित मंगलवार को बैंक से पांच हजार रुपये निकालकर लाया था। शाम करीब चार बजे वह बाइक लेकर कहीं चला गया। रातभर घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने अजय पुत्र कालूराम के नलकूप पर उसका शव देखा। उसके सिर में गोली लगी थी। वहीं, जेब में रखे पांच हजार रुपये नहीं मिले। सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि मौके पर मिले सबूत आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।