न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवपाल यादव की नई पार्टी का चुनाव आयोग में हुआ रजिस्ट्रेशन, नाम रखा 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया'

सपा नेतृत्व से नाराज होकर सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 6:38:23

शिवपाल यादव की नई पार्टी का चुनाव आयोग में हुआ रजिस्ट्रेशन, नाम रखा 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया'

सपा नेतृत्व से नाराज होकर सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। शिवपाल ने बताया कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है जिसका नाम 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया' रखा गया है। दरहसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष बनने के बाद हाशिये पर पहुंचे शिवपाल ने 'उपेक्षा से नाराज होकर पिछले अगस्त में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया था।

जो चापलूस और चुगलखोर लोग थे उनकी वजह से ये सब हुआ

शिवपाल यादव ने कहा कि मुझे समाजवादी पार्टी से धकेला गया, साथ ही मुझे और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को अपमानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि जो चापलूस और चुगलखोर लोग थे उनकी वजह से ये सब हुआ है। शिवपाल ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में किसी को चापलूसी और चुगलखोरी नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर यहां कोई भी कुछ गलत करता है तो सीधे बताने की जरुरत है।

हम व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे और देश-प्रदेश को आगे लेकर जाएंगे

पार्टी के अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने कहा कि हम व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे और देश-प्रदेश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

चुनाव लड़ने को तैयार

शिवपाल इससे पहले दावा कर चुके हैं कि उनके सहयोग के बैगर देश और उत्तर प्रदेश में सरकार बनना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के बिना केंद्र में कोई सरकार नहीं बनेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के मजबूत होने की बात भी कही थी।

सभी दूसरे दलों के ऐसे लोगों को जोड़ रहा हूं जो अपने दलों में उपेक्षित हैं

अन्य दलों से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा था कि सभी दूसरे दलों के ऐसे लोगों को जोड़ रहा हूं जो अपने दलों में उपेक्षित हैं। समाजवादी और गांधीवादी लोगों का एक गठजोड़ हो रहा है और सभी एकसाथ आकर व्यवस्था परिवर्तन का काम करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत