न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं दिल्ली में ही खुश, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी : गडकरी

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द फैसला हो जाएगा। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 1:41:48

मैं दिल्ली में ही खुश, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी : गडकरी

मुंबई के मातोश्री में उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। विधायकों ने कहा कि आगे की रणनीति उद्धव ठाकरे बनाएंगे। मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा। वही महाराष्ट्र में सरकार गठन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द फैसला हो जाएगा। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। इस मामले से आरएसएस और मोहन भागवत का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा सीएम बनने का सवाल ही नहीं है। मैं दिल्ली में ही रहूंगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों का खंडन किया। नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में ही खुश हूं और वहीं अपना काम जारी रखूंगा। मेरे महाराष्ट्र वापस आने का सवाल ही नहीं है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। गडकरी आज संघ प्रमुख से मुलाकात करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यह अलग मुद्दा है। महाराष्ट्र में सरकार के गठन से कोई लेना-देना नहीं है। राज्य में जल्द ही सरकार पर फैसला होगा। शिवसेना से बातचीत जारी है।

बता दे, आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने साफ किया है कि उनकी शिवसेना से अलग होकर सरकार बनाने की मंशा नहीं है। राज्यपाल से मिलकर उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराएंगे। आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे।

बता दे, शिवसेना इस बात पर अड़ी है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तो उसी का होगा और वह बीजेपी को 50-50 फॉर्मूले की याद दिला रही है। तो दूसरी तरफ, बीजेपी CM पद को लेकर किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं दिख रही है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर इशारों-इशारों में बीजेपी पर तंज कसा है। संजय राउत ने बृहस्पतिवार की सुबह दुष्यंत कुमार का शेर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल है कि फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं।' महाराष्ट्र में जारी सत्ता संघर्ष के बीच राउत के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राउत का इशारा बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े न होने की तरफ है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें मिली थीं। जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई थीं। इसी तरह एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर कब्जा जमाया था। अन्य के खाते में 29 सीटें गई थीं। कहा यह भी जा रहा था कि एनसीपी और कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बनवा सकती हैं। हालांकि एक दिन पहले ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत